- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- कीटनाशक से मौत मामले में कृषि...
कीटनाशक से मौत मामले में कृषि राज्यमंत्री ने गिनाईं प्रशासन की खामियां

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। कीटनाशक छिड़काव से 19 किसानों की मौत मामले में कृषि राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मामले में कृषि, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीने से घटनाएं सामने आईं। लेकिन तीनों विभागों ने सुध नहीं ली। इसकी जानकारी सरकार को देना तक जरुरी नहीं समझा। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। खोत ने कहा कि कीटनाशक बनाने वाली कंपनी दोषी पाई गई तो एफ.आई.आर दर्ज होगी। खोत ने बताया कि पिछले साल भी 6 किसानो की मौत हुई थी। जिसमें सितंबर 2016 को 3 और अक्टूबर में 3 मरीजों की मौत हुई थी और इस बार आंकड़ों में वृद्धि हुई है।
कांग्रेस ने कृषि राज्यमंत्री को घेरा
उधर पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे ने जान गंवाने वाले मृतक किसानों के परिजन को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की मांग की है। साथ ही कहा कि जो अस्पताल भर्ती हैं, उन्हें एक-एक लाख रुपए का मुआवजा देना चाहिए। मोघे ने कहा कि दिपावली से पहले किसानों से कपास खरीदी कर उसका भुगतान किया जाए। इसके बाद बुधवार दोपहर कांग्रेस ने कृषि राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत का घेराव किया। किसानों और कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने कीटनाशक पम्प में पानी डालकर प्रतीकात्मक रूप से उसका छिड़काव किया था।
Created On :   4 Oct 2017 11:09 PM IST