- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पत्नी को चाकू मारने के बाद पति ने...
पत्नी को चाकू मारने के बाद पति ने खुद का भी गला काटा

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के खजरी दूध डेयरी के सामने स्थित अमन कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पहले पत्नी पर चाकू से हमला किया और बाद में स्वयं का गला रेत लिया। हालांकि इलाज के बाद महिला की हालत सामान्य है। वहीं युवक को चिकित्सकों ने नागपुर रेफर किया है।
थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि अमन कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय दीपक कुशवाह और 26 वर्षीय निधा हक ने छह साल पहले लव मैरिज की थी। दंपती की चार साल की बेटी है। पिछले एक माह से पारिवारिक विवाद के चलते निधा गुलाबरा में किराए का मकान लेकर रह रही है। दोनों एक दूसरे से अलग होने वाले थे। शनिवार शाम निधा अमन कॉलोनी अपना सामान लेने गई थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और दीपक ने पहले बाइक के शॉकप से निधा के सिर पर वार किया। इसके बाद उसने निधा के गले, कमर और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था।
मोठार में पिता के घर जाकर गला काटा-
पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी दीपक भागकर मोठार में रह रहे पिता के घर पहुंचा था। यहां उसने अपने गले में चाकू से वार कर लिया। पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। डायल-100 ने मौके पर पहुंचकर दीपक को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दीपक ने गला काटने से पहले जहर का भी सेवन किया था। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर किया है।
Created On :   6 Jun 2022 7:09 PM IST