- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- शराब पिलाकर पुलिस कर्मी को उतारा...
शराब पिलाकर पुलिस कर्मी को उतारा मौत के घाट

By - Bhaskar Hindi |15 Sept 2022 3:38 PM IST
यवतमाल शराब पिलाकर पुलिस कर्मी को उतारा मौत के घाट
डिजिटल डेस्क, यवतमाल . पुराने विवाद में दो आरोपियों ने एक पुलिस कर्मी को बार में शराब पिलाकर उसकी पुलिस मुख्यालय के पुलिस लाइन में हॉकी स्टीक और लोहे के रॉड से हमला कर हत्या कर दी। मृतक का नाम नीलेश लक्ष्मणराव खडसे (34) है। इस हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने अभिषेक उर्फ अभी बोंडे (28) और कुंदन मेश्राम (26) काे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अभी एक पुलिस कर्मी का पुत्र है तो दूसरा आरोपी उसका दोस्त है। मृतक अकोला निवासी था और वह पुलिस मुख्यालय के बैंड पथक में कार्यरत था। नीलेश और अभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। अवधुतवाड़ी पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 19 सितंबर तक पुलिस रिमान्ड में भेज दिया है।
Created On :   15 Sept 2022 9:07 PM IST
Next Story