प्रशासनिक फेरबदल - कई अधिकारियों के हुए तबादले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे के महाराष्ट्र अनुसंधान, उत्थान व प्रशिक्षण अकादमी (अमृत) संस्थान के प्रबंध निदेशक पद पर अतिरिक्त जिलाधिकारी विजय जोशी की नियुक्ति की गई है।इसके अलावा नागरी सेवा मंडल द्वारा अतिरिक्त जिलाधिकारी संवर्ग पदोन्नति की सिफारिशों के अनुसार अन्य तबादलेकिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं-नाशिक विभागीय आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त (मनोरंजन) डॉ.राणी ताटे, अमरावती मेंविभागीय लोकसेवा अधिकार आयोग के उप सचिवअनिल खंडागले, मुंबई शहर के अतिरिक्त जिलाधिकारी पद पररविकांत कटकधोंड, अकोला के अतिरिक्त जिलाधिकारी पद परसंजीव जाधव, धुलिया के अतिरिक्त जिलाधिकारी देवदत्त केकाणे, अमरावती में विभागीय लोकसेवा अधिकार आयोग के उप सचिव के रूप में अनिल खंडागले की नियुक्ति की गई है।
दो आईएएस अधिकारियों का तबादला
एमआईडीसी के संयुक्त सीईओ अमगोथू श्री रंगा नाईक को मुंबई में जीएसटी का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। जबकि अब तक इस पद पर कार्यरत अनिल भंडारी एमआईडीसी के संयुक्त सीईओ के पद पर भेजे गए हैं।
Created On :   22 Feb 2023 9:43 PM IST