व्यापारियों के गोदामों में प्रशासन की दबिश, 860 बोरी धान जब्त

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
हथियागढ़ में उपज से लदे 6 ट्रैक्टरों पर कार्यवाही व्यापारियों के गोदामों में प्रशासन की दबिश, 860 बोरी धान जब्त

डिजिटल डेस्क,कटनी। धान खरीदी के अंतिम समय बिचौलियों की सक्रियता को देखते हुए प्रशासन भी एक्शन मोड़ में आ गया है। सोमवार को बहोरीबंद और स्लीमनाबाद में अधिकारियों ने बड़ी कार्यवाही की है। बहोरीबंद क्षेत्र के हथियागढ़ में तहसीलदार पूर्वी तिवारी ने धान से लदे 6 ट्रैक्टरों को पकड़ा। इसी तरह से स्लीमनबाद में एसडीएम संघमित्रा गौतम ने फूड विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापारियों के गोदामों में दबिश दी। अलग-अलग जगहों से 860 बोरी धान की जब्ती बनाई गई है।

जबलपुर से आ रही थी उपज

बहोरीबंद में तहसीलदार को जानकारी मिली कि जबलपुर से धान की खेप खरीदी केन्द्रों के लिए आ रही है। जिसके बाद पुलिस और अन्य अमले के साथ इन्होंने दबिश दी। मझौली रोड की तरफ से आ रही धान की 6 ट्रालियों को इन्होंने पकड़ा। ट्रैक्टर चालक अधिकारियों को संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। उपज लदे सभी वाहनों को थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

गोदामों में मिली धान

स्लीमनाबाद क्षेत्र के तेवरी में धान व्यापारियों के यहां प्रशासन ने दोपहर को दबिश दी। व्यापारी अवसर असाटी के यहां 261 बोरी ,बिहारीलाल असाटी के यहां 153 बोरी , सुरेंद्र लाल के यहां 190 बोरी ,कमलेश असाटी के यहां 30 बोरी ,आनंद असाटी के यहां से 226 बोरी धान की जब्ती बनाई। तेवरी के व्यापारीआनंद असाटी के यहां से लगभग 400 बोरी अमानक गेहूं भी मिली। इस संबंध में तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे ने बताया कि एसडीएम के निर्देशन पर स्लीमनाबाद क्षेत्र के अनेक स्थानों पर दबिश दी गई और सैकड़ों किवंटल में धान उन्हीं के गोदाम से पकड़ी है। गोदामों को फिलहाल सील कर दिया गया है। साथ ही कुछ जगहों पर अमानक स्तर का गेहूं भी में मिला है।
 

Created On :   10 Jan 2023 11:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story