- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- अश्लील हरकतें करने वाले 26 युगलों...
अश्लील हरकतें करने वाले 26 युगलों पर कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, अकोला। महिला तथा युवतियों के साथ छेड़खानी को रोकने के लिए दामिनी दल का गठन किया गया है। विगत 15 दिनों में दल ने शहर में गस्त लगाकर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने वाले 26 युगलों के खिलाफ प्रतिबंधात्क कार्रवाई की है। इसके अलावा महिला तथा युवतियों की छेड़खानी करने वाले उन स्थानों की जांच की। जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन में दामिनी दल महिला तथा युवतियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। दो चरणों में काम करने वाले इस दल को जानकारी मिलते ही तत्काल वहां पहुंचने के निर्देश हैं। महिलाओं तथा युवतियों की सुरक्षा के लिए दामिनी दल को एक विशेष नंबर उपलब्ध करवाया गया है। 1 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022 तक पुलिस के इस हेल्पलाइन क्रमांक पर 15 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसके बाद दल ने इन सभी शिकायतों का निराकरण किया। इसके अलावा दल ने गस्त लगाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने वाले 26 युगलों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। शहर के संवदेनशील क्षेत्रों में 43 जगहों जनजागृत्ति कार्यक्रम लिए गए। वहीं दल ने महाविद्यालय, विद्यालय, शाला, निजी कोचिंग क्लासेस, महिला आश्रम समेत अन्य महिला वाले 40 स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। गस्त के दौरान दल ने 50 संदिग्ध लोगों की पड़ताल की। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी महिला तथा युवती को सहायता की आवश्यकता हो तो वे दामिनी दल के हेल्पलाइन क्रमांक पर संपर्क करें।
Created On :   20 Jan 2022 4:44 PM IST