- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- दहेज के लिए छोटे भाई की पत्नी को...
दहेज के लिए छोटे भाई की पत्नी को जलाकर मार डालने वाला इनामी आरोपी गया जेल

डिजिटल डेस्क, सतना। छोटे भाई की पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोप में फरार चल रहे युवक को अमरपाटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 5 हजार का इनाम घोषित था। उक्त जानकारी देते हुए टीआई राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 6 अक्टूबर 2018 को ग्राम कठहा में नीलम त्रिपाठी पति धनेश 28 वर्ष पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी गई थी। गंभीर रुप से झुलसी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस घटना में जांच-पड़ताल के बाद मृतका के ससुर देवेन्द्र त्रिपाठी,जेठ अंबिकेश त्रिपाठी 35 वर्ष और जेठानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,302,498 ए, 34 आईपीसी एवं धारा 3,4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का मुकदमा पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले में ससुर को हाइकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी जबकि जेठानी को बीते माह की 24 तारीख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन अंबिकेश फरार चल रहा था। उनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया।
और पकड़ में आया
आरोपी की तलाश में तमाम संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह कठहा के पास से अंबिकेश को पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ एएसआई आरबी द्विवेदी, आरक्षक मिथलेश तिवारी, अखंड प्रताप सिंह और इंद्रजीत अग्निहोत्री शामिल रहे।
पानी में डूबने से युवक की मौत
कोटर थाना क्षेत्र के डगडीहा में एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को तेज हवायें चल रही थी तब राजेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह 36 वर्ष अपने खेत पर लगे आम के पेड़ो को देखने के लिए घर से निकल गये थे। लेकिन वापस नहीं आये इस बात से परेशान परिजन ने तलाश करने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह घर लोगों के अलावा कुछ ग्रामीण भी खेत के आस-पास राजेन्द्र को खोजने लगे,तभी नदी के पानी में युवक की लाश पड़ी मिल गई। यह देखकर सभी लोग सकते में आ गये और पुलिस को सूचित कर दिया। बताया गया है कि मृतक को मिर्गी के दौरे आते थे। संभावना है कि युवक नित्यक्रिया के लिये नदी की तरफ गया और तभी दौड़ा पडऩे से पानी में गिर गया,जिससे उसकी मौत हो गई।
Created On :   15 Jun 2019 1:27 PM IST