- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- करोड़ों का आसामी निकला मुंबई...
करोड़ों का आसामी निकला मुंबई महानगरपालिका का सहायक इंजीनियर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगरपालिका के असिस्टेट इंजीनियर के पास से उसकी आय से 13 सौ गुना ज्यादा संपत्ति मिली है। महानगर पालिका के असिस्टेट इंजीनियर के पास करीब आठ करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ। जो इंजीनियर की आय से कई गुना ज्यादा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मामले में इंजीनियर और संपत्ति छिपाने में मदद करने वाली उसकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच में आरोपी और उसके परिवार वालों की संपत्ति 13 करोड़ रुपए से ज्यादा निकली।
आय से 13 सौ गुना ज्यादा संपत्ति
आरोपी का नाम अनिल मिस्त्री (51) है। मिस्त्री के अलावा उसकी पत्नी आकृति मिस्त्री (43) और मां इंदुमति मिस्त्री की संपत्ति भी आय के ज्ञात स्त्रोत से कहीं ज्यादा मिली। हालांकि इंदुमति की अब मौत हो चुकी है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मिस्त्री की संपत्तियों की छानबीन की तो उसके पास कुल सात करोड़ 72 लाख 48 हजार 381 रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ जो उसकी मार्च 1990 से जून 2017 के बीच आय से 1307 गुना ज्यादा थी।
एसीबी ने दर्ज किया मामला
यही नहीं उसकी पत्नी आकृति के पास भी 38 लाख 26 हजार 178 रुपए और मां के नाम पांच करोड़ 26 लाख चार हजार 613 रुपए की संपत्ति मिली। जबकि दोनों के आय का कोई स्त्रोत नहीं है। एसीबी अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने जानबूझकर अवैध रूप से अर्जित संपत्ति छिपाने में मदद की है। इसलिए उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी कानून की धारा 13(1)(ई),13(2) के अलावा आईपीसी की धारा 109 के तहत भी एफआईआर दर्ज की है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Created On :   15 Dec 2017 7:06 PM IST