- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- दर्शन के लिए माहुर जा रहे युवक की...
दर्शन के लिए माहुर जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

डिजिटल डेस्क, आर्णी. नवरात्रि के मौके पर माहुर की रेणुका माता के दर्शन के लिए जा रहे यवतमाल के युवक की आर्णी के पास दोपहिया दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह घटना नागपुर-तुलजापुर महामार्ग पर ग्राम दत्तरामपुर के पास सोमवार तड़के 3 बजे के दौरान घटी। मृतक का नाम नया उमरसरा यवतमाल निवासी शुभम विलास पांढरे (25) है। नवरात्रि के लिए रेणुका माता के दर्शन के लिए शुभम रविवार रात दोस्त की दोपहिया एमएच 29 बीएच 1176 नंबर से माहुर के लिए रवाना हुआ था। सोमवार तड़के 3 बजे नागपुर-तुलजापुर महामार्ग पर स्थित दत्तरामपुर के पास उसकी मोटरसाइकिल सड़क पर स्थित सीमेंट के कठड़े से टकरा गई। हादसे में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आर्णी ग्रामीण अस्पताल से यवतमाल जिला अस्पताल रेफर किया था। लेकिन बीच राह में शुभम के मृत्यु हो गई। उमरसरा निवासी भास्कर तामने (65) की शिकायत पर आर्णी थाने में अपराध दर्ज किया गया।
Created On :   27 Sept 2022 7:26 PM IST