- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन
- /
- समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक...
समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

By - Bhaskar Hindi |4 Nov 2020 12:04 PM IST
समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
डिजिटल डेस्क, उज्जैन। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज सिंहस्थ मेला कार्यालय में समय-सीमा के लम्बित पत्रों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के निराकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये हैं कि सभी विभाग संतुष्टि के साथ निराकरण में प्रदेश स्तर पर अपनी रैंकिंग बढ़ाते हुए प्रथम 10 स्थान में आने का प्रयास करें। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया है कि वे फसल बीमा की लम्बित शिकायतों के आंकड़े इकट्ठा करें तथा कितने किसानों को कितनी राशि नहीं मिल पाई है, इसका विवरण प्रस्तुत करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अंकित अस्थाना, अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद थे।
Created On :   4 Nov 2020 3:50 PM IST
Next Story