- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- महिला एवं बाल विकास में पदस्थ भृत्य...
महिला एवं बाल विकास में पदस्थ भृत्य को दी गई सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

By - Bhaskar Hindi |2 Sept 2022 10:08 AM IST
पवई महिला एवं बाल विकास में पदस्थ भृत्य को दी गई सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
डिजिटल डेस्क, पवई । बुधवार को पवई के महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में पदस्थ भृत्य भीषम दहायत की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद पवई अध्यक्ष बसंत दहायत, ऊदल सिंह ठाकुर जिला कार्यक्रम अधिकारी पन्ना, डी.सी. अहिरवार परियोजना अधिकारी पवई द्वारा उनका उनकी धर्मपत्नी सखी बाई के साथ साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। इस दौरान उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें दी गईं। इस दौरान शिव कृष्ण परिहार पर्यवेक्षक, ममता पटेल, अंजू त्रिपाठी, अजस खान, श्रद्धा श्रीवास्तव, अंबिका प्रसाद बेडिया, राजेंद्र कुमार ठाकुर, सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार पटवारी, अनिल कुमार शिक्षक, रामकिशोर दहायत, शिक्षक राम प्रकाश सहित दशरथ प्रसाद मौजूद रहे।
Created On :   2 Sept 2022 3:38 PM IST
Tags
Next Story