- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- टॉयलेट बनवाने पर 65 साल के दिव्यांग...
टॉयलेट बनवाने पर 65 साल के दिव्यांग के तोड़ दिए हाथ-पैर

डिजिटल डेस्क,छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोंप के बड़ेपुरवा में टॉयलेट न बनवाने की बात नहीं मानने पर एक दिव्यांग वृद्ध के साथ मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं बन रहे टॉयलेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय दिव्यांग तिजवा कुशवाहा ने बताया कि घर में मकान बनाते समय सेप्टिक टैंक बनवा लिया था। रुपए न होने से शौचालय नहीं बन सका था। अब रुपयों का इंतजाम होने के बाद शौचालय बनवाने का काम शुरू किया था। लेकिन चचेरे भाइयों ने ये कहते हुए विरोध किया कि उनकी दीवार से सटाकर टॉयलेट खड़ा मत करो।
रविवार शाम मगन और दयाराम कुछ अन्य लोगों के साथ आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया, इससे वृद्ध के हाथ-पैर टूट गए। परिजनों की मदद से वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया। रविवार को गढ़ीमलहरा पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल के बयान लिए हैं। एसआई मार्तंड मिश्रा ने बताया कि मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घायल की पत्नी पूनाबाई ने बताया ये दिव्यांग हैं। बहू-बेटियां भी खुले में जाती हैं। रविवार को पति सरिया काट रहे थे, तभी वो लोग डंडा लेकर आए और पीछे से हमला कर दिया। उन्होंने इतना मारा कि इनका हाथ 3 जगह से टूट गया। पैरों में भी चोट आई है।
Created On :   9 Aug 2022 4:05 PM IST