- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- माजलगांव में 50 वर्षीय व्यक्ति का...
माजलगांव में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

By - Bhaskar Hindi |14 Jun 2022 2:21 PM IST
सनसनी माजलगांव में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
डिजिटल डेस्क, बीड। जिले के माजलगांव शहर में 24 जून को मंगलवार सुबह महामार्ग पर 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शहर पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार शहर के महामार्ग पर कुछ लोगों को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शहर पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान अरूण सीताराम भालेराव उम्र 50 साल निवासी कैसापुरी गौतमनगर के रूप में हुई। परिजन को सूचना दी गई, परिजन मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजन के हवाले किया। पुलिस कर्मी तलेकर ने बताया की अज्ञात वाहन की टक्कर से अरुण की मौत हुई है । मृतक के सिर व शरीर पर चोट के निशान हैं । मामले की जांच शहर पुलिस कर रही है।
Created On :   14 Jun 2022 7:46 PM IST
Next Story