- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- 6 माह से बिगड़े 5 ट्रांसफार्मर,...
6 माह से बिगड़े 5 ट्रांसफार्मर, खेती व पीने के पानी की दिक्कत

डिजिटल डेस्क,शहडोल। ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजहा में 6 महीनों से व ग्राम पंचायत मऊ में 5 ट्रांसफॉर्मर 3 महीनों से जले हैं। ग्राम पंचायत तेंदुआढ़ व ग्राम पंचायत रेउसा में महीनों से जले ट्रांसफॉर्मर अभी तक नहीं बदले गए। जिसके कारण किसानों को गेंहू, चना की खेती के समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सिंचाई के साथ आम जनता को पीने के पानी के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मवेशियों को भी पीने का पानी नही मिल पा रहा है। बदलने की मांग पर किसानों द्वारा विभाग पर अभद्रता के आरोप भी लगाए। ग्राम पंचायत मऊ के 30 से ज्यादा किसान जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल के साथ बिजली कार्यालय पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य ने लिखित में जले हुए ट्रांसफॉर्मर जल्द बदलने की मांग की। नहीं बदलने पर किसानों के साथ सडक़ो में उतर कर धरना प्रदर्शन की बात कही।
Created On :   9 Dec 2022 4:52 PM IST