- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- तबलीगी से लौटे 28 को जिला अस्पताल...
तबलीगी से लौटे 28 को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

By - Bhaskar Hindi |2 April 2020 9:30 AM IST
तबलीगी से लौटे 28 को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
डिजिटल डेस्क, यवतमाल। दिल्ली तबलीगी के लिए 34 लोग गए थे। जिनमें 28 को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। निजामुद्दीन दिल्ली से लौटे 5 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को दाखिल किया गया है। इससे पहले 5 लोग ही लौटे हैं। बाकी की जानकारी जुटाने प्रशासन उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहा था।
आपको बता दें, निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में 24 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहा आने वाले हजारों लोगों की तलाश और उनका आइसोलेट करने की मुहिम शुरू हो चुकी है। इनमें महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोग भी शामिल हैं। यूपी से मरकज जाने वाले 157 लोगों में से 95% को ट्रेस कर लिया गया है। उधर राजस्थान ने भी उन लोगों की लिस्ट मंगवाई है, जो कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
Created On :   2 April 2020 3:00 PM IST
Next Story