- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र में 190 से 245 हुई बाघो...
महाराष्ट्र में 190 से 245 हुई बाघो की संख्या, 20 फीसदी हुई बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सहित देशभर में बाघो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। देशभर में बाघों की गणना की लगभग पूरी हो गई है। महाराष्ट्र में बाघों की तेजी से बढ़ी है। राज्य में बाघो की संख्या 190 से बढ़ कर 245 तक पहुच है। राज्य में बाघो की संख्या 20 फीसदी बढ़ी है। बाघो की संख्या में बढ़ोतरी पर राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने खुशी जताते हुए कहा कि सरकार की कोशिश रंग लाई है। वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से ऐसा हो पाया है।
वन विभाग देश में बाघो की संख्या जानने के लिए उनकी गणना कराता रहता है। देश मे बाघों की गाड़ना भारतीय वन विभाग करता है। पहले बाघो की गणना पुरानी पद्धति से किया जाता था। पर अब इसके लिए नई तकनीक का इस्तेमाल होता है। अब बाघो की गणना के लिए सीसीटीवी कैमरा से लेकर के आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे अब बाघो की सटिक गणना में सफलता मिल रही है। भारतीय वन विभाग के अनुसार सन 2010 में देश भर में 1700 से बाघ थे और महाराष्ट्र में इनकी 169 थी। 2014 में देश भर में बाघो की संख्या बढ़कर 2226 हो गई जबकि महाराष्ट्र में बाघ 169 से 190 हो गए। साल 2018 में शुरू किए गए बाघो की गणना की अब जाकर पूरी हुई है। 2018 की गणना के अनुसार अब देशभर में कुल 2500 बाघ हैं। जबकि महाराष्ट्र में इनकी संख्या 245 तक पहुंची है।
साल देश महाराष्ट्र :
2010 1700 169
2014 2226 190
2018 2500 245
Created On :   29 May 2019 12:24 PM IST