- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- छह तहसीलों में सरपंच, सदस्य के लिए...
छह तहसीलों में सरपंच, सदस्य के लिए 1833 नामांकन

By - Bhaskar Hindi |5 Dec 2022 1:01 PM IST
खामगांव छह तहसीलों में सरपंच, सदस्य के लिए 1833 नामांकन
डिजिटल डेस्क, खामगांव| ग्रामीण परिसर में चुनाव के लिए नामनिर्देशन पत्र दायर करने की धूमधाम शुक्रवार को खत्म हुई। नामपत्र दायर करने के बाद चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों के नाम सामने आए लेकिन चुनाव मैदान में कौन रहेगा? यह अभी स्पष्ट होना बाकी है। जिले के मुद्दत खत्म हुए 279 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 28 नवम्बर से अर्जी भरना आरंभ हुआ। शुक्रवार को अंतिम दिन घाट के नीचे खामगांव समेत छह तहसील सरपंचों एवं सदस्य पदों के लिए कुल 1823 अर्जी दायर हुई। ग्राम पंचायत के सार्वत्रिक चुनाव के लिए 18 दिसम्बर को मतदान होने वाला है।
Created On :   5 Dec 2022 6:30 PM IST
Next Story