- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता...
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 48 विद्यालय के 144 छात्र हुए शामिल

डिजिटल डेस्क,शहडोल। मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को जिला मुख्यालय शहडोल में आयोजित हुआ। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया। प्रथम चरण में शनिवार को शहडोल स्थित भारत माता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में 48 विद्यालयों से 144 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट उमावि रघुराज क्रमांक दो ने प्रथम व सेंट्रल अकेडमी ने द्वितीय और सीएम राइज स्कूल मउ ब्यौहारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपविजेता टीम में शासकीय उमावि बाणसागर, सदगुरु पब्लिक स्कूल शहडोल, एमएलबी कन्या शहडोल स्कूल रही। इस अवसर पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड जबलपुर के शैलेंद्र कोष्टा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, जिला शिक्ष अधिकारी पीएस मरपाची, सहायक संचालक ओपी निगम, जेपी वर्मा, अजय सिंह, राजेश निगम, संजीव भटनागर, ममता पटेल, जुल्फिकार अली, आशुतोष नामदेव, राजीव सोनी सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। प्रतियोगिता में शामिल विजेता व उपविजेताओं को प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान किया गया। आयोजन को लेकर एमपीटीबी के शैलेंद्र कोष्टा ने बताया कि विभाग के प्रमुख सचिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता हुई।
Created On :   12 Sept 2022 1:08 PM IST