कांग्रेस कमेटी के रायपुर अधिवेशन में शामिल होंगे जिले के 12 पदाधिकारी

डिजिटल डेस्क, वर्धा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85 वां अधिवेशन 25 व 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किया गया है। इसमें भाग लेने के लिए जिले से 12 पदाधिकारी 24 को रवाना होंगे। इसी के साथ राज्य कार्यकारिणी के विधायक रणजीत कांबले, पूर्व विधायक अमर काले व ऍड. चारूलता टोकस भी अधिवेशन में शिरकत करने रायपुर पहुचेंगे। पार्टी को नई संजीवनी देने का काम 85 वंे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में किया जाएगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष तथा सांसद सोनिया गांधी व राहुल गांधी, सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे। जिले से 12 ब्लॉक के 12 प्रदेश प्रतिनिधि, 3 मनोनीत सदस्य व जिलाध्यक्ष इस प्रकार कुल 16 सदस्य रवाना होनेवाले थे। लेकिन 4 प्रदेश प्रतिनिधियों में किसी कारण से पंजीयन नहीं होने से अब 12 सदस्य 24 फरवरी को रवाना होंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष मनोज चांदुरकर ने दी है।
Created On :   21 Feb 2023 7:05 PM IST