- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- बीड़ के अस्पताल में एक घंटे के दौरान...
बीड़ के अस्पताल में एक घंटे के दौरान 6 मरीजों की मौत, लगा ऑक्सीजन की कमी का आरोप

डिजिटल डेस्क, बीड। बुधवार दोपहर अंबाजोगाई में एक घंटे में छह मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया। दिन भर में स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल के कोविड वार्ड में 11 मरीजों की मौत हो गई। रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण छह मरीजों की मौत हुई है। जब्कि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि गंभीर बीमारी के कारण जाने गईं है। मरने वाले मरीजों के परिजन का आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण उनके अपनों की जान ले ली। स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में बढ़ती मौत का मामला चिंता का विषय बन गया है, घंटेभर में छह मरीजों की मौत से परिजन आक्रोशित हैं।
अस्पताल डीन डॉ .शिवाजी सुक्रे बुधवार रात 12 के बाद से ग्यारह मरीजों की मौत हो गई। जिसमें अस्थमा, ब्लड प्रैशर, शारीरिक विकार और बीमारियों से पीड़ित मरीज थे।

ऑक्सीजन की कमी का आरोप, परली में परेशान
परली वैजनाथ इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्था की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी। ऑक्सीजन समाप्त होने से निजी कोविड केयर सेंटर में मरिजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बुधवार को ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होने से मरीज गंभीर स्थिति में थे। इस बारे में पूछे जाने पर राजस्व प्रशासन ने कहा कि 120 सिलेंडरों के दो वाहन मंगलवार रात भराने के लिए औरंगाबाद भेजे गए थे, जिनमें बुधवार शाम 7 बजे तक 50 सिलेंडर रिफिल हुए, जो देर रात परली पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी 70 सिलेंडर रिफिल कर अस्पतालों को उपलब्ध कराए जाएगें। ऑक्सीजन के भंडार में कमी के कारण नए रोगियों को भर्ती नहीं किया जा रहा। केवल अस्पताल में भर्ती मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों को परिजन की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।
Created On :   21 April 2021 8:41 PM IST