ब्रिक्स पर्यावरण बैठक: भूपेन्द्र यादव ने कहा - विकासशील देशों को समान अवसर की आवश्यकता है

भूपेन्द्र यादव ने कहा - विकासशील देशों को समान अवसर की आवश्यकता है
  • बैठक में बोल रहे थे पर्यावरण मंत्री
  • ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की 10वीं बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अब एक व्यापक और बड़ा ब्रिक्स पर्यावरण चुनौतियों से निपटने के लिए एजेंडा, प्राथमिकताएं और आगे का रास्ता तय कर सकता है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के तहत पहल संयुक्त राष्ट्र प्रणाली और उसकी एजेंसियों के सिद्धांतों और लक्ष्यों द्वारा दृढ़ता से निर्देशित हैं और ब्रिक्स देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपलब्ध कार्बन स्पेस का उपयोग विकासशील देशों द्वारा किया जाए।

यादव ने शुक्रवार को ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की 10वीं बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे थे। पांच नए सदस्यों मिस्त्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के शामिल होने के बाद यह ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की पहली बैठक थी। भूपेन्द्र यादव ने वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में टिकाऊ जीवन शैली के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने ब्रिक्स देशों की छठी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में अपनाए गए टिकाऊ जीवन शैली पर प्रस्ताव के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों को समान अवसर की आवश्यकता है। उन्होंने विकसित देशों के कार्यान्वयन के साधनों के लिए अपने दायित्वों को पूरा करने की अपील की।


Created On :   28 Jun 2024 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story