घटना: तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत, गांववालों में गुस्सा, आसपास सुरक्षा बढ़ाई

तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत, गांववालों में गुस्सा, आसपास सुरक्षा बढ़ाई
  • बेंदमला क्षेत्र में शुक्रवार की घटना
  • गांववालों में गुस्सा

डिजिटल डेस्क, नाशिक. सिन्नर तहसील के बेंदमला क्षेत्र में शुक्रवार को तेंदुए के हमले में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह घर के आंगन पर खड़ा था, जब उसने पीछे मुड़कर देखा, तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खेत में खींच ले गया। पुलिस और वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई है, मामले की जांच की जा रही है। मृतक का नाम प्रफुल्ल तांबे है। मृतक अपने पिता रविंद्र तांबे के साथ शौचालय से वापस घर की ओर जा रहा था, तभी तेंदुए ने उसे घर के ओटे से उठाकर मक्के के खेत में ले गया। प्रफुल्ल के पिता ने शोर मचाया, जिस पर घर के लोग बाहर आए और आसपास के लोगों ने भी मदद की।

सभी ने लाठी-डंडे लेकर प्रफुल्ल को ढूंढा, और उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया, जिसे तुरंत सिन्नर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। इस घटने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इससे पहले कुछ दिनों पहले ही तांबे परिवार के कुत्ते की भी तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाने की तैयारी की है और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Created On :   6 Sept 2024 3:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story