नागपुर: कर्ज से परेशान युवा किसान ने की खुदकुशी

कर्ज से परेशान युवा किसान ने की खुदकुशी
  • मां ने फंदे पर लटका हुआ देखा
  • कर्ज से परेशान था युवा किसान
  • किसान ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, कन्हान/कामठी. कर्ज से परेशान होकर कन्हान थाना क्षेत्र के टेकाड़ी निवासी युवा किसान विकास नाईक (24) ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फरियादी आशीष किशोर नाईक (31) ने बताया कि उनके पास पैतृक 1 एकड़ खेत है। छोटा भाई विकास उसके साथ पेंटिंग का कार्य करता था। इस वर्ष आशीष ने खेत से सटा 3 एकड़ खेत में विकास के कहने पर बटाई पर लेकर कपास व तुअर लगाई गई थी। जंगली सुअर व समय पर सिंचाई के अभाव में फसल बर्बाद हो गई। कर्ज लौटाने के लिए आशीष व विकास ने रिश्तेदारों से कर्ज लिया था। कर्ज कैसे लौटाएंगे इस बात की चिंता में विकास परेशान रहता था।

मां ने फंदे पर लटका हुआ देखा

शुक्रवार को खाना खाने के बाद विकास अपने कमरे में सो गया। शनिवार की रात करीब 3 बजे मां संगीता किशोर नाईक (50) बाथरूम के लिए गई, तो समीप के टीन शेड में विकास फंदे पर झूलता दिखाई दिया। मां के शोर मचाते ही आशीष व विशाल दोनों भाई व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची व पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कामठी के उपजिला अस्पताल रवाना किया गया। आकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   19 Nov 2023 12:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story