Nagpur News: सफर आसान - आपली बस सेवा का विस्तार, आस-पास के गांवों में फेरियां शुरू

सफर आसान - आपली बस सेवा का विस्तार, आस-पास के गांवों में फेरियां शुरू
  • आस-पास के गांवों तक सफर आसान
  • गांव के लोगों को शहर आने-जाने की सुविधा होने वाली है

Nagpur News. मनपा ने आपली बस सेवा का विस्तार कर आस-पास के गांवों तक सफर आसान कर दिया है। विविध मार्गों पर बस फेरियां शुरू कर दी हैं। इससे गांव के लोगों को शहर आने-जाने की सुविधा होने वाली है।

बस के नए रूट

मोरभवन से तितूर रेलवे स्टेशन : कुचाड़ी, तितूर, चितापुर गांव से होती हुई बस तितूर रेलवे स्टेशन तक चलाई जाएगी। मोरभवन से सुबह 6, 10.45, दोहर 1.05 बजे बस छूटेगी। वापस तितूर रेलवे स्टेशन से सुबह 7.40, दोपहर 12.25 और 2.40 बजे निकलकर मोरभवन पहुंचेगी।

मोरभवन से मंगरुल

(डोंगरगांव मार्ग) : मोरभवन से सुबह 9.15, शाम 16.45 बस छूटेगी। वापस मंगरुल से सुबह 10.20, शाम 6 बजे निकलकर मोरभवन पहुंचेगी।

  • मोरभवन से वड़ेगांव काले (पांचगांव मार्ग) | मोरभवन से सुबह 5.15, 7.45, 10.30 और शाम 4 बजे बस छूटेगी। वापस वड़ेगांव से सुबह 6.15, 9.15, दोपहर 12.00 और शाम 5.30 बजे निकलकर मोरभवन पहुंचेगी।
  • मोरभवन से नितनवरे लॉन (दाते ले-आउट मार्ग) | मोरभवन से दोपहर 12 और शाम 6 बजे बस छूटेगी। वापस नितनवरे लॉन से सुबह 7.00, दोपहर 12.40 और शाम 6.40 बजे निकलकर मोरभवन पहुंचेगी।
  • मोरभवन से खड़गांव (फेटरी, चिंचोली मार्ग) | मोरभवन से सुबह 6.30, 7.30, 8.30, 09.30, 10.50, 11.50, दोपहर 2.30, 3.30, शाम 4.30, 5.50, 6.50, 7.50 बजे बस छूटेगी। वापस खड़गांव से सुबह 7.30, 8.30, 9.30, 10.30, 11.50, दोपहर 12.50, 3.30, शाम 4.30, 5.30, 6.50, 7.50 और रात 10:50 बजे निकलकर मोरभवन पहुंचेगी।

Created On :   26 Feb 2025 6:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story