स्वतंत्रता दिवस का मौका: महाराष्ट्र पुलिस के कुल 59 कर्मियों को सेवा पदक, 39 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

महाराष्ट्र पुलिस के कुल 59 कर्मियों को सेवा पदक, 39 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
  • महाराष्ट्र के जांबाज सिपाही
  • पुलिस के कुल 59 कर्मियों को सेवा पदक मिला
  • 39 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 1,037 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा की है। इस वर्ष के लिए दिए जा रहे पुलिस पदकों से महाराष्ट्र के कुल 59 पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे। इसमें वीरता के लिए 17, विशिष्ट सेवा के लिए 3 और सराहनीय सेवा के लिए 39 पुलिस पदक दिए जाएंगे। प्रदेश पुलिस बल के सम्मानित होने वाले कर्मियों में यह शामिल हैं

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)

चिरंजीव रामछबीला प्रसाद (अतिरिक्त महानिदेशक), राजेंद्र बालाजीराव दहाले (निदेशक) और सतीश रघुवीर गोवेकर (सहायक पुलिस आयुक्त) शामिल है।

वीरता पदक (जीएम)

डॉ. कुणाल शंकर सोनवने (उपविभागीय पुलिस अधिकारी), दीपक रंभाजी औटे (पुलिस उप-निरीक्षक), दिवंगत धनाजी तानाजी होनमाने (पुलिस उप-निरीक्षक), नागेशकुमार बोंडयालु मदारबोइना (नाइक पुलिस कांस्टेबल), शकील यूसुफ शेख (पुलिस कांस्टेबल), विश्वनाथ समय पेंदाम (पुलिस कांस्टेबल), विवेक मानकू नरोटे (पुलिस कांस्टेबल), मोरेश्वर नामदेव पोटवी (पुलिस कांस्टेबल), कैलाश चुंगा कुलमेथे (पुलिस कांस्टेबल), कोटला बोटू कोरामी (पुलिस कांस्टेबल), कोरके सन्नी वेलाडी (पुलिस कांस्टेबल), महादेव विष्णु वानखड़े (पुलिस कांस्टेबल), अनुज मिलिंद तारे (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), राहुल नामदेवराव देव्हाड़े (पुलिस उपनिरीक्षक), विजय दादासो सपकाल (पुलिस उपनिरीक्षक), महेश बोरू मिच्छा (हेड कांस्टेबल) और समय्या लिंगय्या असम (नाइक पुलिस कांस्टेबल) शामिल है।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)

दत्तात्रेय तुलसीदास शिंदे (उप महानिरीक्षक), संदीप गजानन दीवान (उप महानिरीक्षक), शिवाजी दयानदेव फड़तरे (उप पुलिस अधीक्षक), संजय मारुति खंडे (पुलिस अधीक्षक), विनित जयवंत चौधरी (उप पुलिस अधीक्षक), प्रकाश पांडुरंग गायकवाड (उप निरीक्षक), सदानंद जानबा राणे (पुलिस निरीक्षक), विजय मोहन हातिस्कर (सहायक पुलिस आयुक्त), महेश मोहनराव तारडे (उप पुलिस अधीक्षक), राजेश रमेश भागवत (पुलिस निरीक्षक), गजानन कृष्णराव तांडुलकर (उप निरीक्षक), राजेंद्र तुकाराम पाटील (उप निरीक्षक), संजय शाहू राणे (उप निरीक्षक), गोविंद दादू शेवाले (उप निरीक्षक), मधुकर पोचा नैताम (उप निरीक्षक), अशोक बापू होनमाने (निरीक्षक), शशिकांत शंकर तटकरे (उप निरीक्षक), अक्षयवरनाथ जोखुराम शुक्ला (उप निरीक्षक), शिवाजी गोविंद जुंदारे (उप निरीक्षक), सुनील लायप्पा हांडे (सहायक उप निरीक्षक), प्रकाश मोतीराम देशमुख (उप निरीक्षक), दत्तू रामनाथ खुले (सहायक उप निरीक्षक), रामदास नागेश पालशेतकर (निरीक्षक), देवीदास श्रवण वाघ (सहायक उप निरीक्षक), प्रकाश शंकर वाघमारे (सहायक उप निरीक्षक), संज एवाई दयाराम पाटील (सहायक उपनिरीक्षक), श्रीमती मोनिका सैमुअल थॉमस (सहायक उप निरीक्षक), बंदू बाबूराव ठाकरे (हेड कांस्टेबल), गणेश मनजी भामरे (हेड कांस्टेबल), अरुण निवृत्ति खैरे (हेड कांस्टेबल), दीपक नारायण तिलू (हेड कांस्टेबल), राजेश तुकारामजी पेडलवार (हेड कांस्टेबल), श्रीकृष्ण गंगाराम हिरपुरकर (सहायक कमांडेंट), राजू संपत सुर्वे (निरीक्षक), संजीव दत्तात्रय धूमल (निरीक्षक), अनिल उत्तम काले (सहायक उप निरीक्षक), मोहन रामचंद्र निखारे (सहायक उप निरीक्षक), द्वारकादास महादेवराव भांगे (सहायक उप निरीक्षक) और अमितकुमार माताप्रसाद पांडे (उप निरीक्षक) शामिल हैं।

Created On :   14 Aug 2024 1:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story