- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- झुलसा रही गर्मी, तापमान @43., और...
झुलसा रही गर्मी, तापमान @43., और 1.4 डिग्री बढ़ा

By - Bhaskar Hindi |7 Jun 2023 10:48 AM IST
- अरब सागर में उठ रहे चक्रवात का मानसून पर असर
- तेज गर्मी ने किया हलाकान
डिजिटल डेस्क, नागपुर । नागपुरवासी पिछले कुछ दिनों से गर्मी से परेशान हैं । पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सिसय व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिन गर्म और शाम को तेज हवा चल सकती है। तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बादलों के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस बीच, अरब सागर में उठ रहे चक्रवात का मानसून पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व अरब सागर (पोरबंदर के दक्षिण में) के ऊपर एक दबाव क्षेत्र बन रहा है, जो उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके तेज होने से मानसून के केरल तट की ओर बढ़ने पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। मानसून की आस लगाए बैठे किसानों में परेशानी है, क्योंकि स्काईमेट वेदर के अनुसार, केरल में मानसून की शुरुआत आठ या नौ जून को हो सकती है। आम तौर पर यह जून के पहले सप्ताह में पहुंच जाता है। पिछले साल 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को पहुंचा था।
Created On :   7 Jun 2023 10:19 AM IST
Next Story