- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वृद्ध रूपी माता रानी को देखने लगा...
श्रद्धा: वृद्ध रूपी माता रानी को देखने लगा तांता

By - Bhaskar Hindi |16 Oct 2023 4:18 PM IST
- 17 वर्षीय नवयुवक ने तैयार की प्रतिमा
- माता के दर्शन करने लगा तांता
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नवरात्रि की इन दिनों धूम मची हुई है। शिवाजी नगर हनुमान चौक गंगाबाई घाट रोड निवासी 17 वर्षीय कृष्णा संजय गड्डमवार द्वारा बनाई गई माता अंबे की वृद्ध रूपी मूर्ति आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। वृद्ध रूपी माता को देखने लोगों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि शेर के पास हाथों में लाठी लिए मां दुर्गा का वृद्ध रूप लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है। मनोहारी मूर्ति का लुक देशी है जिसे काफी सराहा जा रहा है।
Created On :   16 Oct 2023 4:17 PM IST
Next Story