प्रशासन अलर्ट: डेंगू व चिकनगुनिया नियंत्रण के लिए 32 हजार घरों का किया सर्वेक्षण

  • 4557 दूषित जलजमाव के क्षेत्र मिले
  • अब तक 32121 घरों का सर्वे किया गया
  • कई जगह बर्तनों में डेंगू के लार्वा को पाया गया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगरपालिका की ओर से डेंगू और चिकनगुनिया के संक्रमण को राेकने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मरीजों का सर्वेक्षण आरंभ किया गया है। जोनस्तर पर आशा स्वयंसेविकाओं की ओर से अब तक 32121 घरों का सर्वे किया गया है।

सर्वेक्षण कार्यों की ली जानकारी : शनिवार को अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल ने धरमपेठ जोन में सर्वेक्षण कार्याे की जानकारी ली। इस दौरान के.टी. नगर नागरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दल के साथ प्रत्यक्ष घरों तक भेंट देकर सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर, अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय जोशी, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वर्षा देवस्थले उपस्थित थी।

अब तक 32121 घरों का सर्वे किया गया: बरसात में कीटकजन्य बीमारियों का संक्रमण रोकने के लिए उपाययोजना करने को लेकर आशा स्वयंसेविकांओं की ओर से सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण में आशा स्वयंसेविकाओं ने घरो तक भेंट देकर बुखार के मरीजों की जानकारी ली। इसके साथ ही कंटेनर सर्वे अंतर्गत घर और परिसर में जलजमाव करने वाली सामग्री का भी जायजा लिया। शुक्रवार 2 अगस्त तक 10 जोन में 32121 घरांे का सर्वेक्षण कर 4557 दूषित जल जमाव के बर्तनों समेत अन्य स्थानों को पाया गया। इसमें से 1254 कूलर, 147 टायर, 900 गमले, 492 ड्रम, 160 मटके, 1337 पक्षी एवं जानवरों के बर्तन समेत 267 अन्य बर्तनों में डेंगू के लार्वा को पाया गया है। लार्वा वाले इलाकों में दवा का छिड़काव कर सूखा रखने के निर्देश दिए गए है।

सूखा दिवस का पालन करें : स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपक सेलोकार ने शहर के नागरिकों से सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस पालन करने का आवाहन किया है। डेंगू समेत अन्य बीमारियों के संक्रमण की श्रृंखला को रोकने के लिए घर एवं परिसर में जलजमाव को रोकने के लिए सूखा दिवस मनाने का प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही गमले, कूलर, टायर समेत अन्य स्थानों पर जलजमाव को होने नहीं दें।

Created On :   3 Aug 2024 10:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story