श्रद्धानंद अनाथालय से अपहृत 6 वर्षीय मासूम बालिका पालघर में मिली

श्रद्धानंद अनाथालय से अपहृत 6 वर्षीय मासूम बालिका पालघर में मिली
  • संदिग्ध स्थिति में गायब हुई थी
  • मां ही उसे श्रद्धानंद अनाथालय से ले गई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपहृत मासूम पालघर में रिश्तेदारों के घर सकुलश मिल गई है। उसकी मां ने ही उसे श्रद्धानंद अनाथालय से ले गई थी। बजाज नगर थाने में इस प्रकरण की जांच अपराध शाखा का मानव विरोधी तस्कर सेल कर रहा है। श्रद्धानंद अनाथायल से 6 वर्षीय मासूम बालिका संदिग्ध स्थिति में गायब हुई थी।

अचानक गायब हो गई : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालिका की मां को सक्करदरा पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था। जब उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा था, तो उसके साथ में बालिका थी। बालिका को जेल नहीं भेजा जा सकता था। इस कारण अदालत ने उसकी मां के जेल से बाहर आने तक उसे श्रद्धानंद अनाथालय में रखने का आदेश दिया था। यह बात 10 नंवबर 2022 की है। इस बीच जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद बालिका की मां 16 व 17 नवंबर 2022 को बालिका से मिलने अनाथालय आती-जाती रही है। इस बीच 17 तारीख को बालिका संदिग्ध स्थिति में गायब हो गई। खोजबीन के बाद भी जब बालिका का पता नहीं चला, तो बजाज नगर थाने में उसका अपहरण होने का मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता से इसकी जांच अपराध शाखा के मानव तस्कर विरोधी सेल को दी गई थी।

पुलिस ने छापा मारा : बालिका की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। हालांकि पुलिस को शक था कि बालिका को उसकी मां ही ले गई होगी। इस बीच पुलिस टीम महिला के रिश्तेदार के घर पालघर जिला के भोईसर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से छापा मारा गया, जिससे बालिका रिश्तेदार के घर सकुशल मिली है। पता चला है कि बालिका के पिता ने वर्ष 2023 में बालिका की मां की हत्या की। निरीक्षक ललिता तोडासे, उपनिरीक्षक मधुकर काटाेके, राजेंद्र अटकाले, गजेंद्र ठाकुर, अश्विनी खोडपेवार आदि ने कार्रवाई की है।

Created On :   11 July 2024 7:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story