- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कार में नर्स से छेड़छाड़ आरोपी चालक...
छेड़खानी: कार में नर्स से छेड़छाड़ आरोपी चालक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। घर छोड़ने का झांसा देकर कार चालक ने नर्स से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने नर्स की पिटाई कर दी। वाठोडा थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को िगरफ्तार कर लिया गया। रविवार को दोपहर में उसे अवकाशकालीन अदालत में पेश िकया गया। पीड़ित 21 वर्षीय युवती है। वह ग्रामीण क्षेत्र में निजी अस्पताल में नर्स है। दुर्गा विसर्जन के दिन जुलूस देखने के कारण उसे नागपुर पहुंचने में देर हो गई। उमरेड में उसे परीचित दिलीप कृष्णराव ठवकर (45) िमला। उसके पास कार होने से उसने नर्स को साथ चलने के लिए कहा। दिलीप परीचित होेने से और देर होने के कारण नर्स उसके साथ नागपुर आ गई। दिलीप ने पीड़िता को घर के कुछ अंतराल पर छोड़ दिया, लेकिन कार से उतरते समय उसने नर्स से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दिलीप ने उसकी पिटाई कर दी।
Created On :   31 Oct 2023 2:26 PM IST