Nagpur News: शराबी पिता की हत्या कर किशोर पहुंचा थाने, टॉवल से था गला घोंटा

शराबी पिता की हत्या कर किशोर पहुंचा थाने, टॉवल से था गला घोंटा
  • धक्का देकर पलंग नीचे गिराया और टावल से गला घोट दिया
  • मां की मदद से शव को ठिकाने लगाने का प्रयास
  • आठ - नौ वर्ष पहले थाने में की थी शिकायत
  • धक्का देकर पलंग नीचे गिराया और टावल से गला घोट दिया

Nagpur News : शराबी पिता की हत्या करने के बाद किशोर थाने पहुंचा। उसने पुलिस के सामने समर्पन किया है। उसके पहले वह मां की मदद से शव को ठिकाने लगाने लगाने का प्रयास कर चुका है। मामले से हड़कंप मचा रहा। इस बीच हुड़केश्वर थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। किशोर को हिरासत में लिया गया है, जबकी उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। इंगोले नगर में किराए से रहने वाला मुकेश 57 वर्ष हार्डवेयर के दुकान में काम करता था। परिवार में पत्नी उर्मिला और दो पुत्र है। बड़ा पुत्र पुणे स्थित मेट्रो में अभियंता है, जबकि छोटा 17 वर्षीय पुत्र कक्षा 10 वी में अध्ययनरत है। सोमवार को उसकी प्रैक्टिकल की परीक्षा थी। उसके पिता शराब का आदी था। नशे में वह आए दिन पत्नी से विवाद करता था और उसकी पिटाई करता था।

रविवार शाम को भी वह नशे में घर आया था। पत्नी से विवाद और हाथापाई करने के बाद घर से निकल गया था। रात करीब दस बजे फिर से शराब पिकर घर लौटा। उस वक्त भी उसने पत्नी से विवाद किया और उसकी कलाई मरोड़ी। इस कारन छोटे पुत्र ने धक्का देकर उसे बाजू में किया। बाद में पलंग पर लेटे-लेटे वह गाली-गलौज करने लगा था। गुस्से में आकर किशोर ने उसे धक्का देकर नीचे गिराया। जिससे उसके नाक से खून बहने लगा था। बाद में किशोर ने टॉवेल से उसका गला घोट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। उसके शरीर से कोई हलचल नहीं होती देखकर मां-बेटे घबरा गए। फिनाइल डालकर खून के धब्बे साफ किए। पश्चात शव को बोरी में डालकर उसे कहीं बाहर फेंकने की योजना थी, लेकिन शव से भरी भारी भरकम बोरी को बाहर ले जाना मां-बेटे के बस में नहीं था। इस कारण किशोर ने मित्र की मदद लेने की सोचा थी।

मित्र ने पहुंचाया थाने

किशोर अपने करीबी मित्र ओम को बुला लाया। प्रकरण के बारे में उसे बताया। जिससे मित्र का कहना था कि यह जोखिम भरे काम में फंस जाएंगे। मित्र ने उसे पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इस कारण किशोर मित्र के साथ संबंधित थाने पहुंचा। मौजूद उपनिरीक्षक सुरेश आठवले को प्रकरण के बारे में बताया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो शव बोरी में भरा हुआ था। कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी मिलते ही किशोर का बड़ा भाई नागपुर पहुंचा।

आठ-नौ वर्ष पहले थाने में की थी शिकायत

मुकेश की शराबखोरी की वजह से उसका परिवार बहुत परेशान था। करीब आठ -नौ वर्ष पहले जब यह परिवार कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए से रहता था। उस वक्त उसकी पत्नी ने उसकी कोतवाली थाने में मारपीट करने की शिकायत की थी। घरेलु कलह से जुड़ा विवाद होने के कारण मुकेश को समझाइश और चेतावनी दी गई थी। कुछ दिन ठीक रहने के बाद मुकेश के फिर से वहीं हरकते चालू हो गई। इस बीच प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

Created On :   20 Jan 2025 8:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story