नागपुर: राहत की बारिश - शाम को मौसम हुआ खुशनुमा, रात को चली ठंडी हवा, हल्की बरसात

राहत की बारिश - शाम को मौसम हुआ खुशनुमा, रात को चली ठंडी हवा, हल्की बरसात
  • तापमान सामान्य के आस-पास
  • अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर. रविवार सुबह हल्की बारिश आई। इसके बाद एक घंटे को लिए जोरदार बारिश हुई और कुछ देर में धूप भी खिल उठी। इससे पहलेे शनिवार को धीरे-धीरे दिन भर बारिश होती रही। सुबह से ही काले घने बादल छाए रहे और बादल बीच-बीच में बरसते रहे। जगह-जगह गड्ढों में बारिश का पानी जमा हुआ था। शाम को मौसम खुशनुमा बना और रात को ठंडी हवा चली। मौसम में नमी के कारण तापमान सामान्य से अधिक रहा।

अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। वातावरण में नमी के कारण हल्की बारिश होती रहेगी।

तापमान सामान्य के आस-पास

शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बीच-बीच में धूप खिलेगी। धूप खिलने के बाद उमस महसूस होगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान सामान्य के आस-पास बना रहेगा।

नागपुर समेत पूरे विदर्भ में मौसम का यलो अलर्ट बना हुआ हैै। नागपुर जिले में 9 या 10 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार हो रहा है। इस कारण जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Created On :   7 July 2024 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story