- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- डॉ. गरिमा बग्गा की गिरफ्तारी पूर्व...
झटका: डॉ. गरिमा बग्गा की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज

By - Bhaskar Hindi |12 Dec 2023 12:44 PM IST
क्रिकेट बुकी सोंटू जैन की है साथी
डिजिटल डेस्क, नागपुर। चावल कारोबारी विक्रांत अग्रवाल के साथ 58 करोड़ 42 लाख की ठगी करनेवाले क्रिकेट बुकी सोंटू उर्फ अनंत जैन की महिला साथी डॉ. गरिमा गौरव बग्गा का गिरफ्तार पूर्व जमानत याचिका को मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने खारिज कर दिया है। डॉ. गरिमा के खिलाफ गिट्टीखदान थाने में मामला दर्ज है। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत याचिका न्यायालय में दी थी। न्यायाधीश उर्मिला जोशी ने इस प्रकरण की सुनवाई के दौरान उक्त निर्णय दिया। गौरतलब है कि, सोंटू के गोंदिया स्थित एक्सिस बैंक से नकदी और गहने निकालने और उसे डॉ. गरिमा के लॉकर में जमा करने की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने डॉ. गरिमा और उसके पति डॉ. गौरव बग्गा को भी आरोपी बनाया है। राज्य सरकार की ओर से एड विनोद ठाकरे ने पैरवी की।
Created On :   12 Dec 2023 12:44 PM IST
Next Story