कार्रवाई: नागपुर के रेड लाइट एरिया गंगा-जमुना में छापा, दो महिला दलाल गिरफ्तार, नााबालिग को कराया मुक्त

नागपुर के रेड लाइट एरिया गंगा-जमुना में छापा, दो महिला दलाल गिरफ्तार, नााबालिग को कराया मुक्त
  • नाबालिग लड़की के अलावा दो अन्य महिलाओं को पुलिस ने छुड़ाया
  • गुप्त सूचना के आधार पर लकड़गंज पुलिस ने की कार्रवाई
  • जाल बिछाकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लकड़गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा जमुना बस्ती में देह व्यापार अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान दो महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया। देह व्यापार अड्डे से एक नाबालिग लड़की के अलावा दो अन्य महिलाओं को पुलिस ने छुड़ाया। इन्हें हिरासत में लिया गया। अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने बुधवार को सुबह 8.10 से दोपहर 2.30 बजे के दरमियान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। दोनों महिला दलाल, नाबालिग लड़की और दो अन्य पीड़ित महिलाओं को लकड़गंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

दस्ते को मिली थी गुप्त सूचना : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक सुरक्षा दस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपा नामक एक महिला देह व्यापार के लिए कुछ महिलाओं और कम उम्र की लड़कियां उपलब्ध कराती है। सूचना मिलने पर सामाजिक सुरक्षा दस्ते की पुलिस निरीक्षक कविता इसारकर ने बुधवार को सहयोगियों के साथ गंगा जमुना बस्ती में जाल बिछाया। पुलिस ने लाल स्कूल के पीछे बजरंग साइकिल स्टैंड के पास , गंगा जमुना बस्ती में छापा मारा। महिला दलाल आरोपी दीपा राजू कंचन (50) और नीलम उर्फ गुड्डी उर्फ कल्लूबाई मनीष धनावत (55) बदनापुरा, मोतीझील, ग्वालियर, मध्य प्रदेश निवासी को धरदबोचा। दोनों महिला दलाल वर्तमान समय में गंगा जमुना बस्ती, नागपुर में रहकर आर्थिक फायदे के लिए पीड़ित महिलाओं को पैसे का लालच देकर उनसे देह व्यापार कराती हैं। वह देह व्यापार के लिए ग्राहकों से पैसे लेकर पीड़ित महिलाओं व ग्राहकों को घटनास्थल पर देह व्यवसाय के लिए जगह उपलब्ध कराती थी।

एक नाबालिग को किया मुक्त : दोनों महिला दलालों की चंगुल से एक नाबालिग लड़की और दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने आरोपी दीपा और कल्लूबाई से तीन मोबाइल फोन, नकदी 1 हजार रुपए समेत करीब 32 हजार 240 रुपए का माल जब्त किया। महिला आरोपी दीपा और कल्लूूबाई के खिलाफ लकडगंज थाने में मामला दर्ज किया गया। महिला आरोपियों और तीनों पीड़िताओं को आगे की कार्रवाई के लिए लकडगंज पुलिस के हवाले किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। सामाजिक सुरक्षा विभाग के दस्ते की पुलिस निरीक्षक कविता ईसारकर के नेतृत्व में हवलदार सचिन बढिये, लक्ष्मण चौरे, नायब सिपाही अजय पौनीकर, समीर शेख, नितीन वासने, कमलेश क्षीरसागर, लता गवई, आरती चव्हाण व पूनम शेंडे ने कार्रवाई की।


Created On :   25 July 2024 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story