- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- व्यापारी को लगाया 63 लाख का चूना,...
Nagpur News: व्यापारी को लगाया 63 लाख का चूना, रकम मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
- कोरोनाकाल में भोपाल में बेचा गया था माल
- फाइलों में दबा रहा प्रकरण
Nagpur News. माल खरीदी बिक्री के दौरान लाखों रुपए की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। घटित वाकये से आरोपी ने व्यापारी को 63 लाख रुपए का चूना लगाया है। शनिवार को तहसील थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
भोपाल भेजा था सामान
पुलिस के अनुसार शांति नगर कॉलोनी निवासी जयप्रकाश धिंगड़ा (60) की इतवारी शहीद चौक में गंगा संस नामक होल सेल कपड़े, हैंड ग्लब्ज की दुकान है, जिसे वह पुत्र रोहित की मदद से चलाते हैं। कोरोनाकाल के दौरान आरोपी व्यापारी मयूर हरदेश मुलचंदानी (38) जरीपटका निवासी से पहचान हो गई। उसने बताया था कि मध्य प्रदेश के भोपाल में हैंड ग्लब्ज की बहुत मांग है, जिसे वह अपने रिश्तेदारों की मदद से वहां पर सप्लाई कर सकता है। मयूर भी व्यापारी होने से उसके कहने पर धिंगड़ा पिता-पुत्र ने कमिशन बेसिस पर 74 लाख 35 हजार 517 रुपए का माल भोपाल में भेजा था। यह बात 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच की है।
फाइलों में दबा रहा प्रकरण : घटित प्रकरण से उसने 62 लाख 94 हजार रुपए का गबन किया है। उसको लेकर हुए विवाद के दौरान मयूर ने धिंगड़ा पिता-पुत्र से गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, जिससे मामला मामला थाने पहुंचा है। प्रकरण की जांच-पड़ताल के दौरान धोखाधड़ी होने की पुष्टि हो गई। उसके बाद भी पड़ताल की आड़ में महीनों तक मामला फाइलों में दबा रहा है। इस बीच आला पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की सुध लेने से आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
खुद के खाते में जमा की : आरोपी ने माल की बिक्री के 11 लाख 41 हजार रुपए गंगा संस के खाते में जमा किए। शेष रकम व्यापारियों से मिलना बाकी होने का धिंगड़ा पिता-पुत्रों को बताया गया था। कई महीने बीतने के बाद भी मयूर रकम देने की बात कोई न केाई बहाना बनाकर टालता रहा है। इस बीच पड़ताल करने से पता चला कि मयूर ने भोपाल में बेचे गए माल की पूरी रकम वसूल की थी। उसमें से कुछ रकम उसने खुद के खाते में और बाकी की रकम आर. एम. इंटरप्राइजेस के खाते में जमा की है।
Created On :   2 Feb 2025 6:37 PM IST