Nagpur News: विदेशी निवेश के मामले में प्रथम क्रमांक पर महाराष्ट्र, 27 को भविष्य नीति पर कार्यक्रम

विदेशी निवेश के मामले में प्रथम क्रमांक पर महाराष्ट्र, 27 को भविष्य नीति पर कार्यक्रम
  • उद्यमात सकल समृद्धी, महाराष्ट्राची उद्योग भरारी में मिलेगी जानकारी
  • केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, उद्योगमंत्री रहेंगे उपस्थित
  • औद्योगिक विकास और भविष्य नीति पर कार्यक्रम होगा

Nagpur News : पिछले दो साल में महाराष्ट्र ने औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। विदेशी निवेश के मामले में महाराष्ट्र देश में प्रथम क्रमांक पर है। दो साल में सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये है। इन निर्णयों के चलते औद्योगिक विकास हुआ है। इसकी जानकारी उद्यमियों वे व्यवसायिकों मिलनी चाहिए। इसके साथ ही सरकार की उद्योग नीति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। इस उद्देश्य से ‘उद्यमात सकल समृद्धी, महाराष्ट्राची उद्योग भरारी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम 27 सितंबर को वर्धा रोड स्थित एक होटल में होगा।

इनकी उपस्थिति में होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेे , केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उद्याेग मंत्री उदय सावंत, सांसद श्याम बर्वे, विधायक प्रवीण दटके, विधायक अभिजीत वंजारी, विधायक चंद्रशेखर बावनकुले, सुधाकर अडबाले आदि उपस्थित रहेंगे। उद्याेग विभाग के प्रधान सचिव डॉ. हर्षदीप कांबले, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. वेलरासु, विकास आयुक्त दीपेंद्र सिंह कुशवाह, अतिरिक्त विकास आयुक्त प्रदीप चंद्रन, जिलाधिकारी डॉ. विकास इटनकर, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. विजय राठोड उपस्थित रहेंगे। उपस्थित मान्यवर राज्य का औद्योगिक विकास, भविष्य की योजनाएं, व उद्योग नीतियों पर मार्गदर्शन करेंगे।

Created On :   26 Sept 2024 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story