Nagpur News: वायरल पोस्ट! बंजारा लुक में नजर आईं मिसेज फडणवीस, गीत लोग कर रहे हैं पसंद

वायरल पोस्ट! बंजारा लुक में नजर आईं मिसेज फडणवीस, गीत लोग कर रहे हैं पसंद
  • देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपनी अलग पहचान बनाई
  • बंजारा लुक में नजर आईं मिसेज फडणवीस

Nagpur News. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह गायन के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों उनके नए गाने "मारो देव बापू सेवालाल' को लेकर चर्चा हो रही है। इस गाने में वह बंजारा लुक में नजर आ रही हैं। दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। अमृता फडणवीस ने पहले भी कई भक्ति गीत गाए हैं। उनके द्वारा गाया ‘शिव तांडव स्तोत्र' भी काफी लोकप्रिय हुआ था।

48 घंटे में 1 करोड़ व्यूज

अमृता फडणवीस द्वारा गाया हुआ यह गाना हाल ही में रिलीज किया गया है। टी-सीरीज ने इसे अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गीत को गीतकार नीलेश जालमकर ने लिखा है। इसे संगीत और निर्देशित कामोद सुभाष ने किया है। अमृता फडणवीस के अन्य गानों की तरह यह गाना भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को मिल रही प्रतिक्रिया के चलते इसने 48 घंटे में ही 1 करोड़ से अधिक व्यूज क्रॉस कर लिए हैं। अमृता फडणवीस न केवल एक बैंकर हैं, बल्कि गायिका और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने जीवन से जुड़ी अपडेट्स अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं।

जानें...संत सेवालाल महाराज के बारे में

संत सेवालाल महाराज का जन्म 15 फरवरी 1739 को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सुरगोडनकोप्पा में हुआ था। ऐसा माना जाता है जब वह छोटे थे, तभी से आम लोगों में उनको एक चमत्कारी व्यक्तित्व का दर्जा हासिल हो गया था। वह अपने भक्तों के बीच एक दिव्य पुरुष कहलाते थे।

मिशन जागरुकता

संत सेवालाल महाराज का मिशन था-आम लोगों को जागरुक करना। उनके जागरुकता अभियान का आम लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा था। संत सेवालाल महाराज आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में भी अत्यंत निपुण माने जाते थे और लोगों का उपचार करते थे। आदिवासियों और बंजारा समुदाय में उनकी काफी लोकप्रियता थी। बंजारा समुदाय में उन्हें देवता के रूप में पूजा जाता है।


Live Updates

  • 10 Feb 2025 5:28 PM IST

    देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपनी अलग पहचान बनाई

    Nagpur News. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह गायन के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों उनके नए गाने "मारो देव बापू सेवालाल' को लेकर चर्चा हो रही है। इस गाने में वह बंजारा लुक में नजर आ रही हैं। दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। अमृता फडणवीस ने पहले भी कई भक्ति गीत गाए हैं। उनके द्वारा गाया ‘शिव तांडव स्तोत्र' भी काफी लोकप्रिय हुआ था।


Created On :   10 Feb 2025 5:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story