Nagpur News: नागपुर बन रहा अर्बन हीट आइलैंड, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा

नागपुर बन रहा अर्बन हीट आइलैंड, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
  • चारों तरफ सीमेंट सड़कों का जाल
  • बहुमंजिला इमारतें बढ़ा रहीं 4-5 डिग्री सेल्सियस तापमान

Nagpur News विकास के साथ नागपुर अर्बन हीट आइलैंड (शहरी उष्मा द्वीप) बनता जा रहा है, जो शहरवासियों के स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है। अर्बन हीट आइलैंड के कारण शहर का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ज्यादा बना रहता है। सीमेंट सड़कों का जाल तेजी से फैैलने से शहर का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। ग्रीन लैंड जितनी कम होगी, उतना ही शहर का तापमान बढ़ता जाएगा।

यह हैं प्रमुख कारण : शहर का तापमान बढ़ने के जो प्रमुख कारण हैं, उनमें सीमेंट रोड, पेडों की कटाई, सीमेंट कांक्रीट की बहुमंजिला इमारतें, जमीन में पानी का रिसाव न होना, उद्योग, प्रदूषण, वाहनों से निकलने वाला धुआं, बिजली उपकरणों की हीट, तालाबों का खत्म होना आदि शामिल है।

मिट्टी आैर सीमेंट में फर्क जाने : मिट्टी की सड़क गर्म होती है, लेकिन वह गर्मी वातावरण में उसी क्षमता से वापस नहीं भेजती। सीमेंट सड़क ज्यादा गर्म होने के साथ उसकी गर्म भांप तेजी से वातावरण में फैलती है, इसलिए ग्रामीण की तुलना शहर में तापमान ज्यादा बना रहता है।

मामा तालाबों का संवर्धन जरूरी | ग्रीन प्लांटेशन के साथ ही मामा तालाबों का संवर्धन बहुत जरूरी है। नागपुर सहित विदर्भ में सैकड़ों मामा तालाब थे, जो समय के साथ तेजी से कम होते जा रहे हैं। ये तालाब ग्राउंड वाटर लेवल मेंटेन करने के साथ ही वातावरण को ठंडा रखने में भी मदद करते हैं।

शहर में कई तालाबों की हालत खराब | नागपुर शहर में कई तालाब हैं, जो अब सूख गए हैं या जिनका एरिया नहीं के बराबर है। सोनेगांव, सक्करदरा व लेंडी तालाब इसके ज्वलंत उदाहण हैं। सोनेगांव, सक्करदरा व लेंडी तालाब खत्म होने की कगार पर हैं। शहर के अलग-अलग एरिया में भी जो तालाब थे, वह अब खत्म हो गए हैं।

इन उपायों से तापमान में आ सकती है कमी : नागपुर को भीषण गर्मी से बचाने के लिए कुछ उपाय अत्यंत जरूरी हैं, जैसे जगह-जगह ग्रीन प्लांटेशन, छतों पर ग्रीन प्लांटेशन, छत की सफेद पेंट या चूने से पुताई, ई-व्हीकल का ज्यादा उपयोग, बिजली उपकरणों का जरूरत के हिसाब से उपयोग हो। यह उपाय करने पर शहर के तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आ सकती है। डॉ. रिजवान अहमद, मौसम वैज्ञानिक


Created On :   21 March 2025 12:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story