Nagpur News: मनपा और जिप चुनाव को लेकर उम्मीदवार की तलाश में है शिवसेना शिंदे गुट

मनपा और जिप चुनाव को लेकर उम्मीदवार की तलाश में है शिवसेना शिंदे गुट
  • सांसद श्रीकांत शिंदे कर रहे नियोजन
  • संगठन विस्तार के लिए नई नियुक्तियां जल्द

Nagpur News. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने स्थानीय निकाय संस्था के चुनावों में मजबूत स्थिति पाने की तैयारी की है। इसके तहत नागपुर जिले में मनपा व जिप के चुनावों के लिए उम्मीदवार तलाशे जा रहे हैं। योजना के अनुरूप कुछ सीटों को चिह्नित किया जा रहा है। उसके लिए संभावित उम्मीदवार से संपर्क किया जा रहा है। मित्रदलों से गठबंधन के अलावा वैकल्पिक स्थिति पर भी चर्चा की जा रही है। लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे इस कार्य का िनयोजन कर रहे हैं। संगठन विस्तार के लिए जल्द ही नई नियुक्तियां की जाएगी। शुक्रवार को एकनाथ शिंदे नागपुर व गोंदिया जिले के दौरे पर थे। इस दौरान चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने चुनावी रणनीति पर सुझाव साझा किए हैं। कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर असंतोष | कुछ कार्यकर्ताओं के प्रवेश को लेकर अन्य कार्यकर्ताओं में असंतोष भी सामने आ रहा है। शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कहा जा रहा है कि, पार्टी में प्रवेश के लिए कुछ मापदंड तय होना चाहिए। कुछ नेताओं ने किसी को जानकारी दिए बिना ऐसे कार्यकर्ताओं का पार्टी में प्रवेश कराया, जो पहले से विवादित हैं। संगठन के नाम पर वसूली के अलावा बड़े पदाधिकारियों से अपमानजनक व्यवहार का विषय भी चर्चा में लाया जा रहा है। विशेषकर युवा सेना के नए-पुराने पदाधिकारियों के मतभेद सामने आने के साथ ही संगठन में काम नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि, असंतोष के कारण पदाधिकारियों की नियुक्ति का मामला लंबित रह सकता है।

नियोजन की जिम्मेदारी भोंडेकर और पांडव पर | संगठन कार्य नियोजन की जिम्मेदारी शिवसेना के पूर्व विदर्भ समन्वयक विधायक नरेंद्र भोंडेकर व पूर्व विदर्भ संगठक किरण पांडव को दी है। वित्त व नियोजन राज्यमंत्री आशीष जयस्वाल, विधान परिषद सदस्य कृपाल तुमाने संगठन विस्तार कार्य योजना में मार्गदर्शक की भूमिका में हैं। शहर में बूथ प्रमुख नियुक्ति व सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन पुनर्गठन कार्य आरंभ किया गया है। मध्य, पूर्व व दक्षिण नागपुर में संगठन कार्य को 50 प्रतिशत सफलता मिली है। लेकिन उत्तर , पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार के कार्य को अधिक प्रतिसाद नहीं मिला है। संगठन कार्य की समीक्षा के लिए मुंबई से 2 से 3 पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया है। शुक्रवार को इस संबंध में विशेष बैठक हो सकती है। आॅनलाइन, आॅफलाइन सदस्यता के अलावा एप के माध्यम से सदस्यता कार्ड बनाने के कार्य को गति देने के लिए लक्ष्य रखा गया है।

जनसमस्याओं को दूर करने का लक्ष्य

संगठन को मजबूत करने की विविध कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। साथ ही जन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मेडिकल, मनपा, नासुप्र सहित अन्य विभागों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निवेदन सौंपा जाएगा। नभागीदारी से जनसमस्याएं सुलझायी जाएंगी। जनता को संगठन से जोड़ने के लिए नए निर्णय लिए जाएंगे।


Created On :   23 Feb 2025 7:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story