Nagpur News: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में 4 लाख करोड़ का निवेश

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला,  विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में 4 लाख करोड़ का निवेश
  • कैबिनेट की उप समिति ने दी मंजूरी, विदर्भ और मराठवाड़ा की बल्ले-बल्ले
  • एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष और तीन लाख अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन

Nagpur News महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट उप-समिति ने नागपुर सहित सम्पूर्ण विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में निवेश से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अध्यक्षता में मुंबई में आयोजित उप-समिति की बैठक में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस 2025 में हस्ताक्षरित 51 समझौता ज्ञापनों में से 17 को मंजूरी दी गई। मंगलवार को कैबिनेट उप-समिति की बैठक में डीसीएम अजित पवार, एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगियों की मौजूदगी में कुल 3,92,056 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी मिली, जिससे 1 लाख 11 हजार 725 ​​प्रत्यक्ष और ढाई से तीन लाख अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा। बैठक में मंत्री उदय सामंत, मंत्री एड. आशीष शेलार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी है।

आर्टिफिशियल इलेक्ट्रॉनिक्स इंटेलिजेंट मटेरियल

सोलर सिल्लियाँ, वेफर्स

स्थान: मिहान, नागपुर

10,000 करोड़ निवेश

4000 नौकरियां


पावर इन एनर्जी इंडिया

(सौर सिल्लियां, वेफर, आदि)

स्थान: बुटीबोरी, नागपुर

15,299 करोड़ निवेश

4500 नौकरियां

मेसर्स वर्धन लिथियम

(लिथियम रिफाइनरी, बैटरी)

स्थान: नागपुर

42,532 करोड़ निवेश

6000 नौकरियां

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर

(एलएफपी लिथियम आयन फास्फेट बैटरी सेल)

स्थान: बुटीबोरी, नागपुर

20,941 करोड़ निवेश

7000 नौकरियां

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर

(सौर फोटोवोल्टिक वेफर - 30 गीगावॉट और सेल 30 - गीगावॉट)

स्थान: बुटीबोरी, नागपुर

20,000 करोड़ निवेश

6900 नौकरियां

ग्रेटा एनर्जी

(स्टील परियोजना)

स्थान: भद्रावती, चंद्रपुर

10,319 करोड़ निवेश

8000 नौकरियां

जेएसडब्ल्यू स्टील

(स्टील परियोजना)

स्थान: गड़चिरोली़

1,00,000 करोड़ निवेश

2500 नौकरियां

लॉयड मेटल एंड एनर्जी

(स्टील परियोजना)

स्थान: गड़चिरोली

16,580 करोड़ निवेश

3500 नौकरियां

सुरजागढ़ इस्पात

(स्टील परियोजना)

स्थान: गड़चिरोली

9230 करोड़ निवेश

8000 नौकरियां

वारी एनर्जीज

(सौर सिल्लियाँ, वेफर्स, आदि)

स्थान: नागपुर

30,000 करोड़ निवेश

15,000 नौकरियां

इको. एक्स्प्लोसिव सोलर डिफेन्स (एयरोस्पेस और रक्षा)

स्थान: नागपुर

12,780 करोड़ निवेश

2325 नौकरियां

एमएसएन होल्डिंग्स

(लिथियम बैटरी, सेल और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली)

स्थान: नागपुर

14,652 करोड़ निवेश

8760 नौकरियां

अन्वी पावर इंडस्ट्रीज

(लिथियम सेल/बैटरी)

स्थान: छत्रपति संभाजीनगर

10,521 करोड़ निवेश

5000 नौकरियां

एलएंडटी डिफेंस (रक्षा)

स्थान: पुणे

10,000 करोड़ निवेश

2500 नौकरियां

जिंदल स्टेनलेस

(स्टील परियोजना)

स्थान: रायगढ़

41,580 करोड़ निवेश

15,500 नौकरियां

सीलोन बेवरेज कैन

(कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स के लिए एल्युमीनियम कैन)

स्थान: अहिल्यानगर

1039 करोड़ निवेश

450 नौकरियां

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर

(नई ऊर्जा वाहन)

स्थान: छत्रपति संभाजीनगर

14,377 करोड़ निवेश

4000 नौकरियां

रिलायंस लाइफ साइंस नासिक

(फार्मास्युटिकल)

स्थान: नासिक + नवी मुंबई

8206 करोड़ निवेश

4790 नौकरियां

जेनसोल इंजीनियरिंग

(4-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण)

स्थान: छत्रपति संभाजीनगर

4000 करोड़ निवेश

3000 नौकरियां

Created On :   26 March 2025 11:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story