Nagpur News: नेता-अधिकारियों के नाम पर दबाव बनाता रहा है कोरटकर, चौंकाने वाली चर्चा

  • सुनने में आ रहीं कई रोचक व चौंकाने वाली चर्चाएं
  • हाईप्रोफाइल जीवन शैली
  • आरोपी कोरटकर को मिली कोल्हापुर न्यायालय से राहत

Nagpur News. छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर निकृष्ट स्तर का संवाद करने व साहित्यकार को धमकी देने के आरोप में प्रशांत कोरटकर को पुलिस तलाश रही है। इस बीच कोरटकर के संबंध में कई रोचक व चौंकाने वाली चर्चाएं सुनी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कोरटकर ने नेताओं व अधिकारियों से संबंध के नाम पर कई लोगों पर दबाव बनाया। उसके रसूख व कथित राजनीतिक पहुंच को देखते हुए कई लोग उसके विरुद्ध बोल नहीं पाए।

चैनल से जुड़ने के बाद बदली शैली

कोरटकर, वर्धा जिले के हिंगणघाट से नागपुर में पत्रकारिता के लिए आए तब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूर्व नागपुर में किराए के कमरे में रहते थे। समाचार चैनल के संवाददाता के साथ कैमरामैन का कार्य करते थे। लेकिन राज्य स्तर के एक समाचार चैनल से जुड़ने के बाद कोरटकर की कार्यशैली बदल गई। नागपुर के बजाय मुंबई, इंदौर के दौरे बढ़ गए। यवतमाल जिले के एक विधायक के साथ कोरटकर के संबंधों को उनके करीबी सहयोगी भी रोचक तरीके से बताते हैं।

पहले भी शिकायतें सामने आई हैं : मंत्री व पुलिस अधिकारियों से बात कराकर या भेंट कराकर कोरटकर अपनी बातें मनवाते रहा है। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि कोरटकर को मिली डी लिट की उपाधि के मामले में राजनीतिक पृष्ठभूमि को भी जांच का विषय कहा जा रहा है। माहुर में तहसीलदार के साथ विवाद व धार्मिक संस्था में दबाव की कथित राजनीति को लेकर कोरटकर के विरोध में पहले भी शिकायतें सामने आई हैं।

अभिनय संबंधी फोटो भी चर्चा में रही : अनिल देशमुख गृहमंत्री थे तब सोशल मीडिया पर कोरटकर के लेखों ने भी चर्चा बटोरी थी। कोरटकर पर आरोप लगे थे कि वे किसी नेता या दल के स्वयं प्रवक्ता बनकर अन्य जनप्रतिनिधियों के बारे में निराधार व निकृष्ट स्तर की बातें करते रहते हैं। कोरटकर की हाईप्रोफाइल जीवन शैली के कई किस्से सुने जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी के तौर पर कोरटकर की अभिनय संबंधी फोटो भी काफी चर्चा में रही है।

थाने में जाकर पत्नी बोली- खबरों और धमकियों से परेशानी में हूं

उधर एक विवादित मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी प्रशांत कोरटकर ने कोल्हापुर की अदालत में शरण ली थी। जहां से उसे गिरफ्तारी पूर्व जमानत मिलने से राहत मिली है। इस बीच शनिवार को उसकी पत्नी बेलतरोड़ी थाने में गई थी। उसने मीडिया में आ रही खबरों से परेशानी होने बताया है। आरोपी कोल्हापुर में प्रकरण दर्ज होने के बाद से भूमिगत था। प्रकरण के गर्माने से कोल्हापुर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए नागपुर आई थी। उसके दूसरे दिन बेलतरोड़ी थाने में भी प्रकरण दर्ज िकया गया है। इस बीच फरारी के दौरान आरोपी ने कोल्हापुर कोर्ट में शरण ली। इस बीच उसे गिरफ्तारी पूर्व जमानत मिली है। इधर मीडिया में आ रही खबरों और िमल रही धमकियों से आहत हाेकर उसकी पत्नी थाने गई थी। उसने कहा कि आ रही खबरों से वह परेशान है। घर के सामने हो रहे प्रदर्शन से परिवार के सदस्यों को जान का खतरा बताया है, जबकि उसके निवास पर पुलिस का बंदोबस्त है।

Created On :   2 March 2025 8:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story