Nagpur News: कोरोना काल में बेचे गए माल की रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी

कोरोना काल में बेचे गए माल की रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी
  • व्यापारी को 63 लाख का चूना
  • भोपाल में बेचा गया था माल

Nagpur News माल खरीदी बिक्री के दौरान लाखों रुपए की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। घटित वाकये से आरोपी ने व्यापारी को 63लाख रुपए से चूना लगाया है। शनिवार को तहसील थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। शांति नगर कॉलोनी निवासी जयप्रकाश धिंगडा (60) की इतवारी शहीद चौक में गंगा सन्स नाम से होल सेल कपड़े, हैंड ग्लब्ज की दुकान है। जिसे वह पुत्र रोहित की मदद से चलाते हैं। कोरोना काल के दौरान आरोपी व्यापारी मयूर हरदेश मूलचंदानी (38) जरीपटका निवासी से पहचान हो गई।

उसने बताया था कि मध्य प्रदेश के भोपाल में हैंड ग्लब्ज की बहुत मांग है। जिसे वह अपने रिश्तेदारों की मदद से वहां पर सप्लाय कर सकता है। मयूर भी व्यापारी होने से उसके कहने पर धिंगड़ा पिता-पुत्र ने कमीशन बेसिस पर 74 लाख 35 हजार 517 रुपए का माल भोपाल में भेजा था। यह बात 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच की है। इस बीच आरोपी ने माल की बिक्री के 11 लाख 41 हजार रुपए गंगा सन्स के खाते में जमा किए। शेष रकम व्यापारियों से मिलना बाकी होने का धिंगड़ा पिता-पुत्रों को बताया गया था।

कई महीनों बीतने के बाद भी मयूर रकम देने की बात कोई न केाई बहाना बनाकर टालता रहा है। इस बीच पड़ताल करने से पता चला कि मयूर ने भोपाल में बेचे गए माल की पूरी रकम वसूल कर ली थी। उसमें से कुछ रकम उसने खूद के खाते में बाकी की रकम आर.एम.इंटरप्राइजेंस के खाते में जमा की है। घटित प्रकरण से उसने 62 लाख 94 हजार रुपए का गबन किया है। रकम मांगने को लेकर हुए विवाद के दौरान मयूर ने धिंगडा पिता-पुत्र से गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिससे मामला मामला थाने पहुंचा । प्रकरण की जांच पड़ताल के दौरान धोखाधड़ी होने की पुष्टि हो गई। उसके बाद भी पड़ताल की आड़ में महीनों तक मामला फाइलों में दबा रहा है। इस बीच आला पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की सुध लेने से आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।


Live Updates

  • 1 Feb 2025 6:21 PM IST

    लाखों रुपए की धोखाधड़ी

    माल खरीदी बिक्री के दौरान लाखों रुपए की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। घटित वाकये से आरोपी ने व्यापारी को 63लाख रुपए से चूना लगाया है। शनिवार को तहसील थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। शांति नगर कॉलोनी निवासी जयप्रकाश धिंगडा (60) की इतवारी शहीद चौक में गंगा सन्स नाम से होल सेल कपड़े, हैंड ग्लब्ज की दुकान है। जिसे वह पुत्र रोहित की मदद से चलाते हैं। कोरोना काल के दौरान आरोपी व्यापारी मयूर हरदेश मूलचंदानी (38) जरीपटका निवासी से पहचान हो गई।

Created On :   1 Feb 2025 6:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story