Nagpur News: साल दर साल घट रहा बच्चाें का जन्म प्रमाण , लड़कों के मुकाबले लड़कियों का जन्म दर कम

साल दर साल घट रहा बच्चाें का जन्म प्रमाण , लड़कों के मुकाबले लड़कियों का जन्म दर कम
दो की बजाय एक बच्चे को जन्म देने का चलन बढ़ा

Nagpur News कुछ महीने पहले जानकारी सामने आयी थी कि नागपुर शहर में बच्चों का जन्म प्रमाण घट चुका है। वहीं लड़कों के मुकाबले लड़कियाें का जन्म दर कम हो चुका है। हाल ही में सामने आयी ताजा जानकारी के अनुसार पिछले चार साल में लगातार लड़कियों का जन्मदर घटता जा रहा है।

लड़कियों की संख्या कम होना भविष्य के लिए चिंताजनक : नागपुर में सर्वाधिक प्रसूति शासकीय डागा स्मृति महिला अस्पताल में होती है। एक आरटीआई के जवाब में डागा अस्पताल ने जो जानकारी दी है, वह चौंकानेवाली है। आंकड़ों में पता चलता है कि यहां होनेवाली प्रसूति में साल दर साल लड़कियों का प्रमाण कम होता जा रहा है। हालांकि यह किसी के हाथ में नहीं है। लेकिन लड़कियों की जन्म दर घटने से भविष्य में चिंतनीय स्थिति बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है। साल 2021 से अगस्त 2024 तक कुल 21413 लड़कों ने जन्म लिया है। वहीं 20079 लड़कियों ने जन्म लिया है। तुलनात्मक रुप से लड़कों के मुकाबले लड़कियों को आंकड़ा 1334 से कम है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता डॉ. अभय कोलारकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार डागा अस्पताल में 2021 से अगस्त 2024 तक प्रसूति इस प्रकार हुई है।

साल लड़के लड़कियां अंतर

जनवरी से मार्च 2021 1198 1064 134

अप्रैल 2021 से मार्च 2022 6023 5713 310

अप्रैल 2022 से मार्च 2023 6263 5826 437

अप्रैल 2023 से मार्च 2024 5958 5585 373

अप्रैल 2024 से अगस्त 2024 1971 1891 080

टोटल 21413 20079 1334

महंगाई व लाइफस्टाइल से बिगड़ा गणित : मई महीने में शहर में कम बच्चे पैदा होने की जानकारी सामने आयी थी। महंगाई व वर्तमान लाइफस्टाइल के चलने एक ही बच्चा पैदा करने का चलन बढ़ चुका है। मई महीने तक जानकारी के अनुसार नागपुर शहर में 2021 में कुल 43279 बच्चे पैदा हुए थे। इनमें 22329 लड़कें व 20950 लड़कियों का समावेश था। 2022 में कुल 51882 बच्चों में 26974 लड़कें व 24908 लड़कियां शामिल थी। जनवरी से 31 मार्च 2024 तक तीन महीने में 5818 बच्चों में 3013 लड़के व 2805 लड़कियां थी। 2022 में प्रतिदिन 144 बच्चे पैदा होते थे। 2023 में यह संख्या घटकर 98 पर आ गई। 2024 में पहले तीन महीने पर गौर करे तो हर रोज 65 बच्चे जन्म ले रहे है। दो बच्चे के स्थान पर एक बच्चा पैदा करने के नये चलन के कारण बच्चों का जन्मदर घट रहा है।

Created On :   3 Oct 2024 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story