Kondhali News: फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर विवाहिता का किया यौन शोषण

फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर विवाहिता का किया यौन शोषण
  • फेसबुक फ्रेंड प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज
  • शादी का झांसा देकर विवाहिता का किया यौन शोषण

Kondhali News. फेसबुक के जरिए जान-पहचान दोस्ती में तब्दील होकर प्यार में बदल गई। मंदिर व बगीचे में मुलाकात के दौरान शादी का लालच देकर कई बार शारीरिक संबंध प्रस्थापित किए। जब पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो पति और बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। पीड़िता ने अपने फेसबुक फ्रेंड प्रेमी के खिलाफ कोंढाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसका पता चलते ही आरोपी प्रेमी फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवीण पुंजाजी सपकाल (40) एसआरपी कैंप हिंगना, नागपुर निवासी की मुलाकात दिसंबर-2023 में फेसबुक के जरिए दत्तवाड़ी, नागपुर निवासी एक 35 वर्षीय विवाहिता महिला से हुई थी।

धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों मंदिर और बगीचों में मिलने लगे। पीड़िता विवाहिता होकर एक प्रसिद्ध कॉलेज में प्रोफेसर है। उसका एक 12 साल का बेटा भी है। जान-पहचान प्यार में तब्दील होने पर प्रवीण बार-बार पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। पहले तो पीड़िता ने मना कर दिया, लेकिन जब प्रवीण ने शादी करने का वादा किया तो पीड़िता उसके झांसे में आ गई। इस बीच शनिवार 27 अप्रैल 2024 को आरोपी प्रवीण पीड़िता को मोटरसाइकिल पर अपने साथ बाजारगांव शिवार में ‘स्टार की पॉइंट’ ले गया। जहां पूरी रात उसका यौन शोषण किया। इसके बाद आरोपी कई बार शारीरिक संबंध प्रस्थापित करने का दबाव बनाने लगा।

इतना ही नहीं तो पति सारी सच्चाई पति बताने की बात कहने लगा। पीड़िता नहीं मानी तो उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। बुधवार 15 फरवरी आरोपी ने पीड़िता को मिलने बुलाया और राह्यलाई होटल काद्री, कन्हान में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी की हरकत व वादाखिलाफी से त्रस्त होकर आखिरकार मंगलवार 25 फरवरी को पीड़िता ने कोंढाली थाने पहुंचकर आरोपी प्रवीण सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया। आगे की जांच थाना प्रभारी सलीम शेख, भोजराज तांदुलकर और मनोज अगरकर कर रहे हैं।

Created On :   27 Feb 2025 7:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story