Nagpur News: 12वीं परीक्षा के दौरान पेपर लीक की चर्चा से मचा हड़कंप, शिक्षण मंडल ने किया इनकार

12वीं परीक्षा के दौरान पेपर लीक की चर्चा से मचा हड़कंप, शिक्षण मंडल ने किया इनकार
  • 12वीं कक्षा (स्टेट बोर्ड) का गणित का पेपर था
  • पेपर मोबाइल पर वायरल होने की चर्चा से हड़कंप मच गया

Nagpur News. शनिवार को 12वीं कक्षा (स्टेट बोर्ड) का गणित का पेपर था। परीक्षा शुरू होने के कुछ समय पहले ही पेपर मोबाइल पर वायरल होने की चर्चा से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गणित के प्रश्नपत्रिका के ‘सेक्शन ए’ का प्रश्न-पत्र मोबाइल पर वायरल होने की खबर है। हालांकि विभागीय शिक्षण मंडल ने इस तरह के पेपर वायरल होने की खबर को सिरे से खारिज किया है।

16 अंक का मामला

शनिवार को सुबह 11 बजे पेपर शुरू होना था, किन्तु नागपुर शहर के कुछ केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे के आसपास गणित का पेपर मोबाइल पर वायरल होने की जानकारी दी गई। ग्रामीण क्षेत्र के किसी केंद्र से वायरल होने की चर्चा फैली। यह भाग ‘सेक्शन ए’ में पर्यायवाची प्रश्नों का था। सेक्शन ‘ए’ के आठ प्रश्नों के लिए 16 अंक हैं। यही हिस्सा मोबाइल पर वायरल करने का दावा किया जा रहा है।

जवाब भी वायरल

कुछ समय में ही जवाब का पर्याय वाला कागज भी मोबाइल पर वायरल होता दिखा। तब तक विद्यार्थी परीक्षा के लिए अंदर जा चुके थे। यह पेपर कुछ ही विद्यार्थियों तक पहुंचने की जानकारी है। पेपर लीक का लाभ कौन-से और कितने विद्यार्थियों को हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका। किन्तु इन चर्चाओं ने मंडल की गोपनीयता पर प्रश्न उपस्थित किए। हालांकि पेपर लीक होने की खबरों का बोर्ड के अधिकारियों ने खंडन किया। इस तरह की घटना से इनकार किया।

कोई सबूत नहीं था

चिंतामण वंजारी, अध्यक्ष, विभागीय शिक्षण मंडल के मुताबिक जिलाधिकारी से लेकर पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सभी एजेंसियां परीक्षा के लिए अलर्ट मोड पर हैं। मुझे भी इस बारे में फोन आया था, लेकिन ऐसा कोई प्रमाण या सबूत नहीं था। सबूत मिलता तो तुरंत साइबर अपराध शाखा को सूचित तक तत्काल कार्रवाई की जा सकती थी। पेपर वायरल होने की जानकारी कोरी अफवाह है।


Created On :   23 Feb 2025 7:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story