Nagpur News: दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग को गला रेत कर मार डाला - चोरी या रंजिश की आशंका

दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग को गला रेत कर मार डाला - चोरी या रंजिश की आशंका
  • वारदात को चोरी अथवा रंजिश के चलते अंजाम देने की आशंका है
  • घर में घुसकर बुजुर्ग को गला रेत कर मार डाला

Nagpur News. घर में घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति को मौत के घाट उतारने की घटना मंगलवार को कोराड़ी थानांतर्गत दिनदहाड़े हुई। वारदात को चोरी अथवा रंजिश के चलते अंजाम देने की आशंका है। घटना का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी सदल-बल मौके पर पहुंचे थे। कोराड़ी थाने में हत्या का प्रकरण दर्या किया गया। संदिग्धों की धरपकड़ जारी है। मृतक दुर्गा नगर निवासी पापा शिवराम मड़ावी (65) है।

सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था | सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी सदल-बल मौके पर पहुंचे। घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। माना जा रहा है कि, कोई चोरी के इरादे से घर में आया होगा। हालांकि, घर में कोई कीमती सामान नहीं था। अनुमान है कि, घटना के दौरान पापा आरोपियों से भिड़ गया होगा और इस दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

पत्नी घर लौटी, तब हुआ खुलासा | पापा मडावी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी था। उसकी पत्नी को दूसरों के घरों में खाना पकाने जाती है। बेटा श्रीकांत (35), बेटी सोनाली (32) भी निजी कार्य करते हैं। तीनों मंगलवार को बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ पापा ही था। दोपहर करीब 1 से 4 बजे के बीच में किसी ने घर में घुसकर चाकू से पापा का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शाम 4 बजे अनिता जब घर लौटी, तो पापा को लहूलुहान अवस्था में देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बच्चों को फोन कर इसकी सूचना दी। पापा को मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

लोगों को भनक तक नहीं लगी | घटनास्थल घनी आबादी वाला क्षेत्र नहीं है। दूर-दूर मकान बने हुए हैं, इसलिए दिनदहाड़े हुई इस वारदात का बस्ती के लोगों को पता नहीं चला। वारदात को चोरी के अलावा रंजिश की नजर से भी देखा जा रहा है। संदिग्ग्धों की धरपकड़ जारी है। जोन-5 के उपायुक्त निकेतन कदम ,वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण पांडे के मार्गदर्शन में मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Created On :   26 Feb 2025 7:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story