Nagpur News.: शराबी को रास नहीं आई मुफ्त की सलाह साथियों की मदद से कोयते से किया वार

शराबी को रास नहीं आई मुफ्त की सलाह साथियों की मदद से कोयते से किया वार
  • पड़ोसी युवक को शराब नहीं पीने की नसीहत देना महंगा पड़ा
  • घायलों को अस्पताल में किया भर्ती
  • मामला दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Nagpur News. पड़ोसी युवक को शराब नहीं पीने की नसीहत देना एक व्यक्ति को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसने साथी की मदद से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जान से मारने का प्रयास किया गया है। पांचपावली थाने में प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में भेज दिया गया है।

बीच-बचाव से बची जान : पांचपावली क्षेत्र के तक्षशीला बौद्ध विहार के पास रहने वाला उमेश रमेश चिकाटे (37) और तुषार उर्फ भेंड़ी अनूप खोटे (21) पड़ोसी है। तुषार शराब का आदी है। नशे में वह माता-पिता से विवाद करता है। इस कारण उमेश ने उसे समझाते हुए यह सलाह दी कि वह शराब न पिए और माता-पिता की देखभाल करे। उस वक्त तुषार का अंशु (19) नामक मित्र भी वहीं था। दोनों ने पहले तो उसकी बातें सुनीं, फिर मुफ्त में दी गई सलाह पर विवाद किया। कुल्हाड़ी और कोयते से उस पर हमला किया। कुल्हाड़ी का वार चुकने से कोयता घोंप दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना को लेकर हुए शोर शराबे से बस्ती के लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इससे उमेश की जान बच गई। गंभीर हालत में उसे मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

शहर में दो स्थानों पर जानलेवा हमला कर दो व्यक्तियों को घायल कर दिया गया। घटनाएं फिरौती और मुफ्त में सलाह देने के कारण हुई हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन घटनाओं में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटनाएं अबंाझरी और पांचपावली थाना क्षेत्रों में हुईं हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। फिरौती नहीं देने से मेला आयोजक के बेटे पर तीन आरोपियों ने जानलेवा हमला किया है। आरोपियों ने मेला आयोजन स्थल पर पार्किंग की खुद वसूली करने और एक लाख रुपए की मांग की है। अंबाझरी थाने में प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की दोपहर अदालत में पेश कर उसे पुलिस रिमांड में लिया गया है, जबकि उसके फरार साथियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

मेला आयोजक के बेटे पर प्राण घातक हमला : कहा- जेल से सजा काटकर आया हूं : रामनगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे नागपुर सुधार प्रन्यास के मैदान पर हर वर्ष गणेशोत्सव के दौरान मेला लगता है। मेला लगाने के लिए आरोपी सतीश चन्ने (32), राहुल इंगोल (30) और देवा श्रावण सिरसा (32) ट्रस्ट ले-आउट अंबाझरी निवासी ने मेले के आयोजक राजकुमार बाबूलाल गुप्ता (52) मुंजेबाबा ले-आउट निवासी को एक लाख रुपए की फिरौती के लिए धमकी दी है। उसके लिए आरोपियों में से सतीश ने यह कहकर धमकाया है कि वह पुणे के येरवड़ा जेल से सजा काटकर आया है। मेला लगाने के बदले में उसे फिरौती की रकम नहीं मिली, तो वह उसे काटकर फेंक देगा और यह भी कहा कि मेला देखने के लिए आने वाले लोगों से पार्किंग का शुल्क उसके लोग ही वसूलेंगे। अगर किसी ने कुछ कहा तो उन्हें भी देख लेने की धमकी दी थी। इससे राजकुमार ने अपने मंडल के बाकी पदाधिकारियों को धमकी के बारे में जानकारी दी। उनसे चर्चा होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।

फरार आरोपियों की तलाश जारी : प्रकरण की गंभीरता से पुलिस ने इसकी जांच-पड़ताल शुरू की। इस बीच पुलिस के हाथ लगने के पहले ही आरोपियों ने राजकुमार के बेटे पर जानलेवा हमला कर उसकी पिटाई की है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे अंबाझरी थाने की टीम हरकत में आई और आरोपी देवा को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया है, लेकिन उसके फरार साथी सतीश और राहुल अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। उनके होने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गोल्हे ने फरार आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Created On :   19 Sept 2024 5:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story