Nagpur News: ग्रेट नाग रोड का अशोक चौक होगा आकर्षण का केंद्र, सबसे लंबे फ्लायओवर का 25 फीसदी हुआ काम

ग्रेट नाग रोड का अशोक चौक होगा आकर्षण का केंद्र, सबसे लंबे फ्लायओवर का 25 फीसदी हुआ काम
  • 12 मीटर चौड़ाई, दो लेन में डिजाइन
  • टूटेगा पांचपावली पुल, डागा के सामने होगा रैंप
  • सबसे बड़े फ्लाईओवर का काम 25 फीसदी हो चुका है

Nagpur News. संतरा नगरी में बन रहे सबसे बड़े फ्लाईओवर का काम 25 फीसदी हो चुका है। दो साल में इस पुल का काम पूरा होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। इस पुल का आकर्षण ग्रेट नाग रोड पर स्थित नाग नदी से सटा अशोक चौक होगा। पुलिया निर्माण के दौरान पांचपावली पुल को तोड़ा जाएगा। वहीं डागा अस्पताल के सामने मरीजों व गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अप-डाउन रैंप तैयार किया जाएगा।

12 मीटर चौड़ाई, दो लेन में डिजाइन

इंदोरा चौक से दिघोरी चौक तक सबसे लंबे 8.9 किमी के फ्लाईओवर निर्माणकार्य शुरू है। अप्रैल-2023 में इसका भूमिपूजन हुआ था। पुल के लिए मलेशियाई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। 998.27 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही 13.82 किमी सर्विस रोड भी तैयार किया जाएगा। इस फ्लाईओवर को 12 मीटर चौड़ाई के साथ दो लेन में डिजाइन किया गया है।

चौक में यातायात का दाब कम होगा

फ्लाईओवर का निर्माण स्टील के साथ ही अल्ट्रा हाई परफॉर्मेंस फाइबर रिइन्फोर्स्ड कांक्रीट से किया जा रहा है। योजना में दो आरओबी-रेलवे फ्लाईओवर और रेलवे अंडरपास का समावेश हैै। ग्रेट नाग रोड पर स्थित अशोक चौक, जो नाग नदी से सटकर है इसे विशेष रूप से तैयार किया जाने वाला है, इसलिए यह और भी आकर्षित दिखाई देगा। यहां शहर के अलग-अलग हिस्सों से व अलग-अलग दिशाओं से आवाजाही करने वालों की संख्या अधिक होती है। पांच सड़कों से जुड़ा होने के कारण अशोक चौक पर यातायात का दबाव होता है। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रोटरी के माध्यम से सिग्नल को डि-सिग्नल किया जाने वाला है, जिससे रेशमबाग चौक व दिघोरी से निकलना आसान होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एनसीसी कंपनी को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।

Created On :   10 Feb 2025 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story