शर्मसार मामला: मनसे पदाधिकारी ने महिला के प्राइवेट पार्ट को काटा, अश्लील क्लिप बना करता रहा ब्लैकमेल

मनसे पदाधिकारी ने महिला के प्राइवेट पार्ट को काटा, अश्लील क्लिप बना करता रहा ब्लैकमेल
  • नकाबपोश बदमाशों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी
  • गणेशपेठ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज
  • आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है

डिजिटल डेस्क, नागपुर. उपराजधानी में एक महिला का प्राइवेट पार्ट और संवेदनशील अंगो को दातों से बुरी तरह काटा गया। मामले की शिकायत के बाद बुधवार सुबह पीड़ित महिला के घर कुछ नकाबपोश घुसे और उसे थाने में दर्ज शिकायत वापस लेने के लिए कहा गया। नकाबपोशों ने उसे शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उधर पुलिस आरोपी की धड़पकड़ में जुटी है, जिसका ताजा लोकेशन शिर्डी के पास बताया जा रहा है। खबर यह भी है कि आरोपी की पत्नी को जानने वाली एक महिला कॉन्टेबल आरोपी को बचाने में जुटी है। इसके लिए वो थाने में पहुंची थी। मामला सामने आते ही आला अधिकारियों ने महिला कॉन्टेबल को जमकर फटकार लगाई।

इस मामले में आरोपी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ गणेशपेठ थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया है। उसने महिला के प्राइवेट पार्ट सहित दूसरे संवेदनशील अंगो को काटा। जातिसूचक गाली-गलौज कर अपमानित कर करीब एक साल से उससे रेप कर रहा था। गणेशपेठ थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित 29 वर्षीय विवाहित है और दो बच्चों की मां है। पीड़ित महिला का पति निजी वाहन चालक था। करीब एक वर्ष पहले संगठन में शामिल होने के बाद वह आरोपी मनसे पदाधिकारी पंकज ऋषीसिंह खिंची, नाईक तालाब निवासी के संपर्क में आई। संगठन के ग्रुप से पंकज ने महिला का मोबाइल नंबर प्राप्त किया। चूंकि महिला की एक बच्ची दिमागी रूप से कमजोर थी।


त्रस्त महिला ने जहर भी गटका था

आरोपी मनसे पदाधिकारी की ब्लैकमेलिंग से त्रस्त होकर पीड़िता ने पंद्रह दिन पहले जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों के ध्यान में आने पर उन्होंने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया, जिससे उसकी जान बच गई।


रेप के बाद वीडियो क्लिप भी बनायी

पंकज ने बच्ची को सरकारी मदद दिलाने के नाम पर बात करने के लिए होटल में बुलाया और मौका पाकर शीतपेय में बेहोशी की दवा मिलाकर उसे पिलाया और रेप किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। शिकायत करने और पति को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही यह भी कहा-वह मनसे का बड़ा पदाधिकारी है। उसकी मंत्री व नेताओं से पहचान है। वो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। पंकज ने महिला को कई बार जातिसूचक गाली-गलौज कर अपमानित किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे एमआईडीसी, हिंगना आदि जगह होटलों में ले जाकर पंकज उससे करीब एक साल से रेप कर रहा था।

पति को धमकाकर घर से भगा दिया

मौका देखकर पीड़िता ने किसी तरह आरोपी पंकज के मोबाइल से उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर लिया और उसे फोन कर पंकज की सारी करतूत के बारे में बताया, तो वह भी उसका ही साथ देने लगी। पंकज ने वीडियो दिखाकर बदनाम करने की धमकी देकर महिला से दो लाख रुपए भी ऐंठ लिए। बताया जाता है कि, पंकज ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी देकर उसके घर से भगा दिया था। पंकज उसे धमकाता था कि, उसने दो मर्डर किए हैं। तीसरा करने में देर नहीं लगेगी। 23 जुलाई 2024 को पंकज ने महिला के संवेदनशील अंगों को बुरी तरह से दांतों से काट लिया, जिससे महिला काफी असहनीय पीड़ा के दौर से गुजर रही है। मामला गणेशपेठ थाने पहुंचने पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है।

Created On :   31 July 2024 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story