कार्रवाई: शराब विक्रेता महिला तड़ीपार, परिसर में आरोपी महिला बनाकर रखती थी दहशत

शराब विक्रेता महिला तड़ीपार,  परिसर में आरोपी महिला बनाकर रखती थी दहशत
  • शराब प्रतिबंधित जिलों से मंगवाती थी कच्ची शराब
  • आपराधिक तत्वों को पाल रखा था महिला ने
  • अब छह महीने से रहेगी शहर से बाहर

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शहर में लंबे समय से अवैध शराब बेच रही एक महिला पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। उसे शहर से तड़ीपार किया गया है। कार्रवाई से परिसर के लोगों ने राहत की सांस ली है। तड़ीपार आरोपी महिला लता संभाजी देशमुख (55) मठ मोहल्ला आनंद नगर जरीपटका निवासी है।

पुलिस से मिला जानकारी के अनुसार महिला अवैध रुप से शराब अड्डा चलाती है। महिला प्रतिबंधित जिलों से कच्ची शराब लाकर नागपुर शहर में बेचती थी। यह शराब थोड़ी सस्ती होने से उसके अच्छे खासे ग्राहक बन गए थे। इसके लिए कुछ अवांधितों को काम पर भी रखा था। परिसर के लोगों को गाली-गलौज करना,डराना,धमकाना ,किसी की भी संपति पर अवैध तरीके से कब्जा करना आदि गंभीर प्रकरण उसके खिलाफ दर्ज है। इसके लिए उसने आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोगों से उसके गहरे संबंध थे। इस कारण मोहल्ले के लोग उससे डरते थे और उसके खिलाफ थाने में शिकायत करने से भी कतराते थे। उसके खिलाफ मिल रही गुप्त शिकायतों के आधार पर कई बार उसके खिलाफ परिमंड़ल क्र.पांच के उपायुक्त निकेतम कदम के आदेश पर प्रतिबंधक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से बचने के लिए कुछ दिन तक वह चुप रहती थी,लेकिन फिर से उसकी गैरकानूनी गतिविधियां चालू हो जाती थी।

कार्रवाई का उस पर कभी गंभीर असर नहीं हुआ है। उसकी निरंतर अवैध गतिविधियां जारी रहने से कई बार उसके खिलाफ वारंट और समन्स जारी किए गए। इस बीच लगातार उसकी अपराधिक गतिविधियां बढ़ने से उपायुक्त और जरीपटका थाने के तरफ से उसे तड़िपार करने का प्रस्ताव भेजा गया था। उसकी गंभीरता से पुलिस आयुकत डॉ.रविंद्र सिंगल ने प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई। जिसके चलते तड़िपार कार्रवाई के तहत उसे छह महीने के लिए नागपुर शहर में रहने से प्रतिबंध लगाया गया है। कार्रवाई की समय सीमा समाप्त होने तक उसे नागपुर जिला के रामटेक तहसील अंतर्गत मनसर में रिश्तेदार के घर छह महीने के लिए उसे छोड़ा गया है। छह महीने के भीतर वह नागपुर शहर में दाखिल होने पर इससे भी सख्त कार्रवाई करने की उसे चेतावनी दी गई है। कार्रवाई से परिसर के लोगों ने राहत की सांस ली है अन्यथा उसके रहते हुए लोगों में हमेशा अपनी जान व माल को लेकर भय व्याप्त था।

Created On :   27 July 2024 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story